Breaking :
||रांची: हरमू फल मंडी में लगी भीषण आग, मची अफरातफरी||पीएम मोदी पलामू, लोहरदगा और चाईबासा में जनसभाओं को करेंगे संबोधित||गांडेय सीट से कल नामांकन दाखिल करेंगी कल्पना सोरेन, सास और ससुर का लिया आशीर्वाद||रांची में बर्ड फ्लू, दो डॉक्टर समेत छह संक्रमित, किया गया क्वारंटाइन||गुमला: सिसई थाने का मुंशी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार||गढ़वा: सरकारी आवास में फंदे से लटका मिला विशुनपुरा BDO का शव, मानसिक रूप से थे परेशान||पलामू: माओवादी राजेन्द्र भुइयां समेत दो गिरफ्तार, भरठुआ बंदूक समेत अन्य सामान बरामद||रांची के पूर्व सांसद रामटहल चौधरी ने छोड़ी कांग्रेस, टिकट नहीं मिलने से थे नाराज, 28 मार्च को कांग्रेस में हुए थे शामिल||चाचा के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पायेंगे पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कोर्ट ने खारिज की अंतरिम जमानत याचिका||लातेहार: लोकसभा चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने साझा की जानकारी, कहा…
Monday, April 29, 2024
पलामू प्रमंडललातेहार

लातेहार: उत्क्रमित उच्च विद्यालय पोचरा में मनायी गयी स्वामी विवेकानन्द की जयंती

लातेहार : सदर प्रखंड के उत्क्रमित उच्च विद्यालय, पोचरा में आज स्वामी विवेकानन्द की जयंती विद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों द्वारा उनके चित्र पर माल्यार्पण कर मनायी गयी। इस अवसर पर सभी शिक्षकों ने बारी-बारी से स्वामी विवेकानन्द के जीवन पर प्रकाश डाला।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

विद्यालय के शिक्षक अभिषेक कुमार दुबे ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि देश के युवाओं को प्रेरित करने के उद्देश्य से स्वामी विवेकानन्द की जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। आज 12 जनवरी को भारत के महापुरुषों में से एक स्वामी विवेकानन्द की 161वीं जयंती है। उनका जन्म 12 जनवरी 1863 को कलकत्ता के एक मध्यमवर्गीय परिवार में हुआ था। उन्हें औपनिवेशिक भारत में हिंदुत्व के पुनरुद्धार और राष्ट्रवाद की भावना जागृत करने के लिए जाना जाता है। वह युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

इनके अलावा विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक विकास कुमार शर्मा, अजय कुमार, सत्येंद्र मेहरा, अनुप कुमार, आशुतोष पांडेय, अमित कुमार, मीना पंडित, रीता कुमारी, दिनेश कुमार ठाकुर, जयशंकर प्रसाद सिंह, सुबोध प्रसाद एवं बाल संसद के बच्चों के द्वारा भी संबोधित किया गया। इस दौरान बिद्यालय के छात्रों में उत्साह देखा गया।

Latehar Latest News Today