Breaking :
||रांची में वाहन चेकिंग के दौरान कार से मिले 45.90 लाख रुपये||मंत्री आलमगीर के PS संजीव लाल को लेकर झारखंड मंत्रालय पहुंची ED की टीम, तलाशी में मिले दो लाख कैश||झारखंड प्रशासनिक सेवा के सात अफसरों पर विभागीय कार्रवाई का आदेश||लातेहार: मनिका में पेड़ से लटका मिला अज्ञात व्यक्ति का शव||चतरा: चोरी की पांच बाइक के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार||लातेहार: बालूमाथ में एम्बुलेंस की चपेट में आने से वृद्ध की मौत||पलामू में आकाशीय बिजली गिरने से तीन बच्चों की मौत||पलामू: कपड़ा व्यवसायी से पांच लाख की रंगदारी की मांग, नहीं देने पर गोली मारने की चेतावनी||जवानों को गढ़वा ले जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, 12 से अधिक घायल, चार दिल्ली एयरलिफ्ट||लातेहार: सड़क लूट गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, एक देशी पिस्तौल और तीन देसी बंदूक बरामद
Thursday, May 9, 2024
पलामूपलामू प्रमंडल

स्वर्गीय विदेश सिंह की पुण्य तिथि पर हजारों लोगों ने अपने लोकप्रिय नेता को किया याद

पलामू : गुरुवार को मनातू के पदमा स्थित स्वर्गीय विदेश सिंह के पैतृक आवास पर उनकी पुण्य तिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि देने के लिए हजारों की संख्या में समर्थक जुटे। सभी ने बारी-बारी से पदमा चौक पर लगी स्वर्गीय विदेश सिंह की आदमकद प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया।

उनके पुत्र और पांकी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक देवेन्द्र सिंह उर्फ बिट्टू सिंह ने कहा कि स्वर्गीय विदेश सिंह पांकी विधानसभा की जनता के दिलों में बसे हैं, उन्होंने क्षेत्र में विकास की जो लंबी लकीर खींची है, उसे सभी ने देखा और परखा है। आज यहां हजारों लोग किसी के बुलावे पर नहीं बल्कि स्वयं अपने लोकप्रिय नेता को श्रद्धांजलि देने आये हैं। वह हमेशा गरीबों, शोषितों और समाज के वंचितों के लिए खड़े रहे, यही कारण है कि भले ही वह आज वे मौजूद नहीं हैं, लेकिन वह लोगों के दिलों में बेस हुए हैं।

मौके पर मुख्य रूप से धनंजय त्रिपाठी, सतबरवा उप प्रमुख कामाख्या नारायण यादव, सतबरवा प्रमुख पति युगल किशोर राम, संजय यादव, श्याम बिहारी प्रसाद साहू, उमेश यादव, सत्येंद्र सिंह, अफजल खान, विनय सिंह, चक मुखिया निसात अहमद खान, मुखिया बंधु भुइयां, रंगिया मुखिया पति अंतु सिंह, पदमा मुखिया अनुज प्रसाद, मुखिया उदय सिंह, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष विष्णु देव यादव, राजद प्रखंड अध्यक्ष ताराचंद यादव, प्रखंड बीससूत्री अध्यक्ष उमेश प्रसाद, युवा राजद जिला अध्यक्ष केदार यादव, जितेंद्र यादव सहित मनातू प्रखंड एवं पांकी विधानसभा के कोने-कोने से आये हुए लोग शामिल रहे।

Palamu Latest News Today