Breaking :
||रांची में बर्ड फ्लू, दो डॉक्टर समेत छह संक्रमित, किया गया क्वारंटाइन||गुमला: सिसई थाने का मुंशी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार||गढ़वा: सरकारी आवास में फंदे से लटका मिला विशुनपुरा BDO का शव, मानसिक रूप से थे परेशान||पलामू: माओवादी राजेन्द्र भुइयां समेत दो गिरफ्तार, भरठुआ बंदूक समेत अन्य सामान बरामद||रांची के पूर्व सांसद रामटहल चौधरी ने छोड़ी कांग्रेस, टिकट नहीं मिलने से थे नाराज, 28 मार्च को कांग्रेस में हुए थे शामिल||चाचा के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पायेंगे पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कोर्ट ने खारिज की अंतरिम जमानत याचिका||लातेहार: लोकसभा चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने साझा की जानकारी, कहा…||पलामू: बारातियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलटी, 12 लोग घायल, सड़क निर्माण कंपनी के खिलाफ ग्रामीणों में रोष||पलामू: मजदूरों को ले जा रही पिकअप वैन पलटी, एक की मौत, दस से अधिक घायल, सड़क जाम||झारखंड में हीट वेव को लेकर यलो अलर्ट जारी, 30 अप्रैल तक घर से नहीं निकलने की चेतावनी
Saturday, April 27, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामूपलामू प्रमंडल

पलामू: ओवरटेक के चक्कर में गयी बाइक सवार की जान, हाइवा ने मारी टक्कर, सात घंटे तक सड़क जाम

जिले के जपला-छतरपुर मुख्य मार्ग के गोठा गांव के पास हाइवा की बाइक से टक्कर हो गयी, जिसमें बाइक सवार छतरपुर थाना क्षेत्र के गोठा निवासी 32 वर्षीय मुन्ना यादव की मौत हो गयी। शनिवार की सुबह से ही ग्रामीणों ने जपला छतरपुर मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। हालांकि दोपहर में पुलिस व प्रखंड प्रशासन के समझाने पर करीब सात घंटे बाद सड़क से जाम हटाया गया।

जानकारी के अनुसार, गोठा गांव निवासी मुन्ना यादव शुक्रवार की रात दस बजे सुशीगंज के तरीपार से बाइक से घर जा रहा था। बाइक सवार ओवरटेक कर रहा था। इसी दौरान गोठा गांव के पास तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे मुन्ना यादव की मौके पर ही मौत हो गयी। घटना से गुस्साये ग्रामीणों ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। घटना के बाद लठेया पिकेट की पुलिस शव को छतरपुर थाने ले गयी, जबकि हाइवा को भी जब्त कर लिया गया।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

बताया जा रहा है कि यह हादसा हुसैनाबाद के दमदमी में चल रही शुभ लाभ माइंस में हुआ है। हाइवा का ड्राइवर मौके से भाग गया। ग्रामीणों ने सुबह छह बजे से दोपहर एक बजे तक सड़क जाम रखा। मौके पर अंचलाधिकारी मोदस्सर नजर मंसूरी, बीडीओ अशोक कुमार, थाना प्रभारी शेखर कुमार, लठेया पिकेट प्रभारी बरुण शर्मा ने समझा-बुझाकर सरकारी लाभ देने का आश्वासन देकर सड़क से जाम हटवाया।

palamu Crime News Today