Breaking :
||7 मई को सोशल मीडिया पर ‘मैं भी इलेक्शन अम्बेसडर’ हैशटैग अभियान, हिस्सा बनने की अपील||चतरा: एंटी क्राइम ऑर्गेनाइजेशन प्रेसिडेंट का बोर्ड लगे गाड़ी से 50 लाख का ब्राउन शुगर बरामद, तीन गिरफ्तार||राहुल गांधी 7 मई को आयेंगे झारखंड, जोबा मांझी और सुखदेव भगत के समर्थन में करेंगे जनसभा||फिर झारखंड आयेंगे पीएम मोदी, चतरा के सिमरिया में 12 और बिरनी में 16 मई को करेंगे जनसभा||रांची लोकसभा: सुबोधकांत सहाय की बेटी यशस्विनी सहाय कल करेंगी नामांकन||रांची: BSNL हेड ऑफिस में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी||किसी भी हाल में पिछड़ों और दलितों के आरक्षण को छिनने नहीं देंगे: मोदी||इंडी गठबंधन अब वोट जिहाद का ले रहा सहारा : मोदी||लोहरदगा: नाबालिग लड़की के साथ पांच युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, मामला दर्ज||प्रथम JPSC नियुक्ति परीक्षा गड़बड़ी मामले में CBI ने दाखिल किया आरोप पत्र, 37 लोगों को बनाया आरोपी
Monday, May 6, 2024
झारखंड

लातेहार-लोहरदगा सीमा क्षेत्र से 5 लाख के इनामी दो कुख्यात नक्सली गिरफ्तार, हथियारों का जखीरा बरामद

Latehar Lohardaga naxal news

रांची : लातेहार-लोहरदगा जिले के सीमावर्ती के पेशरार थाना क्षेत्र के अति नक्सल प्रभावित बुलबुल जंगल में 17 दिनों से पुलिस द्वारा नक्सलियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में पुलिस को कई बड़ी सफलताएं मिली हैं। पुलिस एक बार फिर दो नक्सलियों को गिरफ्तार करने में सफल रही है।

जिसमें बालक गंझू और सुदर्शन भुइयां को गिरफ्तार किया गया है। दोनों पर 5-5 लाख का इनाम है। सुदर्शन भुइयां के खिलाफ 57 और बालक गंझू के खिलाफ 25 मामले दर्ज हैं। वहीं, इनके पास से 23 हथियार बरामद किए गए हैं।

अभियान आईजी अमोल विनुकांत होमकर ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि यह अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई है। उन्होंने बताया कि यह ऑपरेशन 8 फरवरी से शुरू हुआ था और अब तक जारी है। वहीं उन्होंने बताया कि इस ऑपरेशन में लोहरदगा, लातेहार के जिला बल के साथ कोबरा के 203, 209 के साथ सीआरपीएफ 158, 214 बटालियन और जगुआर की टीम शामिल थी। उन्होंने कहा कि जब तक इस क्षेत्र से नक्सलवाद का पूरी तरह से सफाया नहीं हो जाता, तब तक अभियान जारी रहेगा।

बरामद हथियार :-

इंसास LMG – 01
SLR – 08
इंसास रेग्युलर – 03
अमेरिकन ऑटोमेटिक रायफल – 01
सेमी ऑटोमेटिक रायफल – 03
थ्री नॉट थ्री – 08
दो हज़ार जिंदा कारतूस
हैंड ग्रेनेड – 01
भारी मात्रा में नक्सली सामान
अबतक इस अभियान में 11 नक्सली गिरफ्तार किये गए हैं जबकि 1 नक्सली दिनवश नागेशिया ढेर हुआ है।

इस मामले पर सीआरपीएफ के आईजी राजीव सिंह ने बताया कि यह अभियान अपने आप में खास था और इसी वजह से यह कामयाबी हासिल हुई है। हालांकि अब भी लोहरदगा के बुलबुल जंगल में आईडी लगी हुई है और तलाशी का काम जारी है। जिसके बाद लोहरदगा का बुलबुल जंगल बारूद की गंध से मुक्त हो जाएगा।Latehar

Latehar Lohardaga naxal news


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *