Breaking :
||पलामू के अमित ने इंटर साइंस में झारखंड में प्राप्त किया चौथा स्थान, बना जिला टॉपर||छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 3 महिला नक्सली समेत 10 नक्सली ढेर||मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने लोकसभा चुनाव में झारखंड का मतदान प्रतिशत बेहतर रहने की जतायी संभावना||पलामू: तेज रफ्तार बोलेरो बाइक सवार को रौंदते हुए पलटा, एक की मौत, महिला समेत छह घायल||लोहरदगा: अनियंत्रित कार पेड़ और ट्रक से टकरायी, दो की मौत, तीन घायल||पलामू लोकसभा: दो उम्मीदवारों ने लिए नाम वापस, अब चुनाव मैदान में नौ प्रत्याशी, चुनाव चिन्ह आवंटित||झारखंड एकेडमिक काउंसिल कल जारी करेगा इंटर का रिजल्ट, यहां देखें||लातेहार: आदर्श आचार संहिता उल्लंघन मामले में कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष पर FIR दर्ज||पलामू: अपराध की योजना बनाते हथियार के साथ दो बदमाश गिरफ्तार||पलामू में हथियार तस्कर गिरोह का एक सदस्य गिरफ्तार, तीन हथियार बरामद, बिहार से करता था हथियारों की तस्करी
Tuesday, April 30, 2024
लातेहार

झारखंड सरकार जल सहिया को मानदेय दे, नहीं तो होगा बड़ा आंदोलन : प्रदेश अध्यक्ष

हेमंत सरकार झूठे वादे कर सत्ता में आई है, सरकार जल सहिया के साथ छलावा करना बंद करे : प्रदेश महामंत्री

लातेहार : झारखंड राज्य जलसहिया कर्मचारी संघ की बैठक पांडेपुर पंचायत भवन में हुई। जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष शीला देवी ने की। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष एतवारी महतो प्रदेश महामंत्री गायत्री देवी मुख्य रूप से उपस्थित थे। इस बैठक में लातेहार जिले के विभिन्न प्रखंडों के करीब 500 जलसहिया मौजूद थे।

मौके पर प्रदेश अध्यक्ष एतवारी व महासचिव गायत्री देवी का कहना है कि झारखंड की हेमंत सरकार चुनाव से पहले दिहाड़ी मजदूर की तरह जल सहिया को मानदेय और सभी सुविधाएं देने की बात कही थी। इसी बात को याद दिलाने के लिए रांची में जल सहिया सड़क पर उतरेगा।

आगे कहा कि झारखंड के विभिन्न जिलों में जल सहिया को 22 से 27 माह तक का मानदेय नहीं मिला है। इसी के विरोध में 20 अप्रैल को मोराबादी मैदान से मुख्यमंत्री आवास तक विशाल रैली का आयोजन किया गया है।

जिलाध्यक्ष शीला देवी का कहना है कि लातेहार जिले में 730 जल सहिया हैं, ये सभी 20 अप्रैल को रांची जाएंगे। हम लातेहार जिले में जल जीवन मिशन सर्वे का काम करते थे, जो एनजीओ को दिया गया है। बैठक में शामिल होने के बाद यात्रा भत्ता और प्रोत्साहन राशि भी नहीं दी जाती है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *