Breaking :
||किसी भी हाल में पिछड़ों और दलितों के आरक्षण को छिनने नहीं देंगे: मोदी||इंडी गठबंधन अब वोट जिहाद का ले रहा सहारा : मोदी||लोहरदगा: नाबालिग लड़की के साथ पांच युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, मामला दर्ज||प्रथम JPSC नियुक्ति परीक्षा गड़बड़ी मामले में CBI ने दाखिल किया आरोप पत्र, 37 लोगों को बनाया आरोपी||लातेहार: कल बाधित रहेगी शहर में बिजली आपूर्ति सेवा||झारखंड: चार नाबालिग लड़कों ने युवती के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो बनाकर किया वायरल||6 मई से झारखंड के इन इलाकों में बारिश की संभावना, हीट वेब से मिलेगी राहत||पलामू: हाइवा की चपेट में आने से युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने हाइवा समेत चार वाहनों में लगायी आग||लातेहार: शादी का झांसा देकर विधवा महिला से यौन शोषण करने व पैसे ऐंठने का आरोप, मामला दर्ज||प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे रांची, भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद किया रोड शो
Sunday, May 5, 2024
लातेहार

लातेहार: मुठभेड़ में मारे गए तीनों TSPC उग्रवादियों की हुई पहचान, पुलिस ने परिजनों को सौंपा शव

लातेहार : सदर थाना क्षेत्र के कहुआखाड़ जंगल में शनिवार को पुलिस और नक्सली संगठन टीएसपीसी के बीच मुठभेड़ में मारे गए तीन उग्रवादियों का रविवार को सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम किया गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद तीन में से दो उग्रवादियों जितेंद्र यादव (चतरा) और करमदेव सिंह (मनिका) के शव उनके परिजनों को सौंप दिए। वहीं, तीसरे उग्रवादी की शिनाख्त लोहरदगा निवासी राजेश उरांव के रूप में हुई।

सदर अस्पताल में मजिस्ट्रेट प्रीति सिन्हा की मौजूदगी में डॉक्टरों की तीन सदस्यीय टीम ने तीनों शवों का पोस्टमार्टम किया। पुलिस ने मृतक के पास से एक मोबाइल फोन बरामद किया है। पुलिस इसी मोबाइल से उसकी शिनाख्त करने की कोशिश कर रही है।

सब जोनल कमांडर जितेंद्र यादव और एरिया कमांडर करमदेव सिंह के परिजन सुबह सदर अस्पताल पहुंच गए थे। अस्पताल के मुख्य द्वार पर जितेंद्र यादव की पत्नी रीता देवी और सास पतिया देवी रोती नजर आईं। इस दौरान मारे गए उग्रवादियों के परिजनों ने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया।

घटना के दूसरे दिन मारे गए तीनों उग्रवादियों के शवों को सदर अस्पताल लाया गया। शनिवार की रात भी उग्रवादियों की लाश जंगल में ही पड़ी थी। इस दौरान पुलिस पूरे इलाके में तलाशी अभियान चला रही थी। रविवार की सुबह रांची से फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और शवों का निरीक्षण कर आसपास के सैंपल लिए। इसके बाद घटनास्थल से शवों को उठाया गया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *