Breaking :
||रांची में ब्राउन शुगर के मुख्य सप्लायर समेत छह तस्कर गिरफ्तार||रांची में अपराध की योजना बनाते चार बदमाश गिरफ्तार, हथियार बरामद||लातेहार: बालूमाथ में जहरीले जंतु के काटने से महिला की मौत, परिजनों का हाल बेहाल||पीएम मोदी, अमित शाह और राजनाथ सिंह झारखंड में करेंगे चुनावी सभा||पलामू: चतरा लोकसभा प्रत्याशी के पक्ष में सतबरवा के सरकारी शिक्षक कर रहे थे नारेबाजी, वीडियो वायरल||पलामू: प्रेम प्रसंग में युवक ने फां*सी लगाकर की आत्म*हत्या, छानबीन में जुटी पुलिस||रांची में वाहन चेकिंग के दौरान कार से मिले 45.90 लाख रुपये||मंत्री आलमगीर के PS संजीव लाल को लेकर झारखंड मंत्रालय पहुंची ED की टीम, तलाशी में मिले दो लाख कैश||झारखंड प्रशासनिक सेवा के सात अफसरों पर विभागीय कार्रवाई का आदेश||लातेहार: मनिका में पेड़ से लटका मिला अज्ञात व्यक्ति का शव
Friday, May 10, 2024
लातेहार

लातेहार: माओवादियों द्वारा लगाये प्रेशर बम की चपेट में आने से ग्रामीण महिला घायल, रिम्स रेफर

दीपक मिश्रा/लातेहार

लातेहार : सदर थाना क्षेत्र के कुड़पानी गांव में मंगलवार दोपहर महुआ चुनते समय एक ग्रामीण महिला प्रेशर बम की चपेट में आने से घायल हो गयी। घायल महिला की पहचान नरेशगढ़ गांव निवासी राजू परहिया की पत्नी ललिता देवी (37) के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि बम माओवादियों ने पुलिस को निशाना बनाने के लिए लगाया था। इस दौरान उसका पैर प्रेशर बम पर पड़ा और विस्फोट से महिला घायल हो गई।

इधर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के द्वारा एंबुलेंस मौके पर भेजी गई और घायल महिला को सदर अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उसे रिम्स रेफर कर दिया।

प्राथमिक उपचार के बाद डॉ सुनील प्रसाद ने बताया कि बम की चपेट में आने से महिला का दाहिना पैर जख्मी हो गया है और बायां पैर भी झुलस गया है। ब्लीडिंग काफी हुई है। उसे रेफर कर दिया गया है।

इसे भी पढ़ें :- लोहरदगा में उपद्रवियों ने एक और दुकान में लगाई आग, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास को जाने से रोका

सदर थाने के इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता ने बताया कि महिला महुआ लेने जंगल में गई थी। जब वह जंगल में थी तो उसका पैर प्रेशर बम पर पड़ा और उसमें विस्फोट हो गया। बम की चपेट में आने से महिला घायल हो गई। सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसे रिम्स रेफर किया गया है।

लातेहार की ताज़ा ख़बरें देखने के लिए यहाँ क्लिक करें