Breaking :
||मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने लोकसभा चुनाव में झारखंड का मतदान प्रतिशत बेहतर रहने की जतायी संभावना||पलामू: तेज रफ्तार बोलेरो बाइक सवार को रौंदते हुए पलटा, एक की मौत, महिला समेत छह घायल||लोहरदगा: अनियंत्रित कार पेड़ और ट्रक से टकरायी, दो की मौत, तीन घायल||पलामू लोकसभा: दो उम्मीदवारों ने लिए नाम वापस, अब चुनाव मैदान में नौ प्रत्याशी, चुनाव चिन्ह आवंटित||झारखंड एकेडमिक काउंसिल कल जारी करेगा इंटर का रिजल्ट, यहां देखें||लातेहार: आदर्श आचार संहिता उल्लंघन मामले में कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष पर FIR दर्ज||पलामू: अपराध की योजना बनाते हथियार के साथ दो बदमाश गिरफ्तार||पलामू में हथियार तस्कर गिरोह का एक सदस्य गिरफ्तार, तीन हथियार बरामद, बिहार से करता था हथियारों की तस्करी||भीषण गर्मी और लू के कारण झारखंड में KG से 8वीं तक की कक्षाएं स्थगित, सरकार ने जारी किया आदेश||लातेहार: हेरहंज में तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरायी, दो की मौत
Tuesday, April 30, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंड

जेपीएससी मुख्य परीक्षा के रिजल्ट में गड़बड़ी का आरोप, दो मंत्रियों के पुत्र-पुत्रियां भी पास

जेपीएससी की सातवीं, आठवीं, नौवीं व दसवीं सिविल सेवा मुख्य परीक्षा के रिजल्ट में छात्र नेताओं ने गड़बड़ी का आरोप लगाया है। छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो, मनोज यादव व उमेश प्रसाद ने कहा है कि पीटी में एक ही रूम में जो अभ्यर्थी सफल हुए थे, वह सभी मुख्य परीक्षा में भी उत्तीर्ण घोषित किए गए हैं। पीटी के रिजल्ट पर भी एक रूम से सभी अभ्यर्थियों के सफल होने पर हंगामा हुआ था। अब वही लोग मुख्य परीक्षा में भी सफल हैं।

इसे भी पढ़ें :- मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन की कुर्सी पर खतरा! चुनाव आयोग ने भेजा नोटिस

छात्र नेताओं ने कहा कि आयोग ने कैटेगरी वाइज रिजल्ट नहीं दिया है। इसके अलावा कट ऑफ मार्क्स भी जारी नहीं किया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि रिजल्ट रिक्तियों के ढाई गुना के आधार पर देना था। लेकिन मुख्य परीक्षा में ढाई गुना से 200 अधिक रिजल्ट निकाला गया है। आयोग के अनुसार, सामान्य अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों की संख्या बढ़ गई है, जो संभव नहीं लगता। पीटी में समान अंक मिल सकते हैं, लेकिन मुख्य परीक्षा में इतनी बड़ी संख्या में इतना समान अंक मिलना संदेह पैदा करता है।

इसे भी पढ़ें :- झामुमो नेता दिलशेर हत्याकांड में 7 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली : प्रतुल शाहदेव

इधर सांसद निशिकांत दुबे ने भी ट्वीट कर यह बताया है कि झारखंड के मंत्रिमंडल के दो मंत्रियों के बेटे व बेटी ने झारखंड लोक सेवा आयोग की परीक्षा पास की है। उन्होंने इस परीक्षा फल पर संदेह जताया है। सूत्रों के अनुसार मंत्री जगरनाथ महतो की बेटी, मंत्री सत्यानंद भोक्ता का बेटा और हफीजुल हसन के करीबी के पुत्र परीक्षा में पास हुए हैं। हालाँकि सत्यता क्या है, यह तो जांच के बाद ही पता चल पायेगा।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरें देखने के लिए यहाँ क्लिक करें

जेपीएससी मुख्य परीक्षा का रिजल्ट