Breaking :
||रांची में बर्ड फ्लू, दो डॉक्टर समेत छह संक्रमित, किया गया क्वारंटाइन||गुमला: सिसई थाने का मुंशी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार||गढ़वा: सरकारी आवास में फंदे से लटका मिला विशुनपुरा BDO का शव, मानसिक रूप से थे परेशान||पलामू: माओवादी राजेन्द्र भुइयां समेत दो गिरफ्तार, भरठुआ बंदूक समेत अन्य सामान बरामद||रांची के पूर्व सांसद रामटहल चौधरी ने छोड़ी कांग्रेस, टिकट नहीं मिलने से थे नाराज, 28 मार्च को कांग्रेस में हुए थे शामिल||चाचा के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पायेंगे पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कोर्ट ने खारिज की अंतरिम जमानत याचिका||लातेहार: लोकसभा चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने साझा की जानकारी, कहा…||पलामू: बारातियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलटी, 12 लोग घायल, सड़क निर्माण कंपनी के खिलाफ ग्रामीणों में रोष||पलामू: मजदूरों को ले जा रही पिकअप वैन पलटी, एक की मौत, दस से अधिक घायल, सड़क जाम||झारखंड में हीट वेव को लेकर यलो अलर्ट जारी, 30 अप्रैल तक घर से नहीं निकलने की चेतावनी
Sunday, April 28, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

झामुमो ने कुछ सोच कर ही लिया निर्णय, झारखंड में हमारा गठबंधन एकजुट : अविनाश पांडेय

रांची : झारखंड प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे दो दिवसीय दौरे पर शुक्रवार शाम सर्विस प्लेन से रांची पहुंचे। रांची एयरपोर्ट पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर समेत कई नेताओं ने उनका स्वागत किया।

रांची की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

एयरपोर्ट पर पत्रकारों को संबोधित करते हुए अविनाश पांडे ने कहा कि यशवंत सिन्हा विचारधारा की लड़ाई में विपक्ष के आम उम्मीदवार हैं। हमने मिलकर उम्मीदवार का फैसला किया। एनडीए की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने के झामुमो के फैसले पर कांग्रेस की प्रतिक्रिया से जुड़े एक सवाल के जवाब में अविनाश पांडे ने कहा कि झामुमो ने कुछ सोच-विचार के बाद ही फैसला लिया है। वैसे झारखंड में हमारा गठबंधन पूरी तरह से एकजुट है।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

उन्होंने कहा कि जयपुर अधिवेशन में लिये गये निर्णय के अनुरूप आंदोलनकारी कार्यक्रमों को लागू करने के लिये शनिवार को रणनीति तैयार की जायेगी। बीएनआर चाणक्य में आयोजित बैठक में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, समन्वय समिति के सदस्य, संगठनात्मक अभियान समिति के आयोजक, विधायक, मंत्री मौजूद रहेंगे, जिसमें 9 अगस्त से गौरव यात्रा और 2 अक्टूबर से भारत जोड़ो कार्यक्रम की सफलता पर चर्चा होगी।