Breaking :
||भीषण गर्मी और लू के कारण झारखंड में KG से 8वीं तक की कक्षाएं स्थगित, सरकार ने जारी किया आदेश||लातेहार: हेरहंज में तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरायी, दो की मौत||रांची: हरमू फल मंडी में लगी भीषण आग, मची अफरातफरी||पीएम मोदी पलामू, लोहरदगा और चाईबासा में जनसभाओं को करेंगे संबोधित||गांडेय सीट से कल नामांकन दाखिल करेंगी कल्पना सोरेन, सास और ससुर का लिया आशीर्वाद||रांची में बर्ड फ्लू, दो डॉक्टर समेत छह संक्रमित, किया गया क्वारंटाइन||गुमला: सिसई थाने का मुंशी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार||गढ़वा: सरकारी आवास में फंदे से लटका मिला विशुनपुरा BDO का शव, मानसिक रूप से थे परेशान||पलामू: माओवादी राजेन्द्र भुइयां समेत दो गिरफ्तार, भरठुआ बंदूक समेत अन्य सामान बरामद||रांची के पूर्व सांसद रामटहल चौधरी ने छोड़ी कांग्रेस, टिकट नहीं मिलने से थे नाराज, 28 मार्च को कांग्रेस में हुए थे शामिल
Monday, April 29, 2024
चंदवालातेहार

लातेहार: चंदवा में वज्रपात से महिला की मौत, कॉल के बाद भी समय पर गांव नहीं पहुंची एंबुलेंस

चंदवा/मो मुमताज

लातेहार : चंदवा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सेरक पंचायत के निंद्रा गांव में सोमवार की सुबह करीब 10:00 बजे वज्रपात से एक महिला की मौत हो गई।

ग्रामीणों के अनुसार मृत महिला सूरज मणि देवी (पति जगलाल गंझू) मक्के की खेत में फसल की कोड़ाई कर रही थी। तभी अचानक बारिश शुरू हो गई। बारिश के दौरान मेघ गर्जन के साथ वज्रपात हुई जिसकी चपेट में आने से महिला की मौत हो गई।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

हालांकि परिजनों के द्वारा महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंदवा लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बता दें यह घटना सुबह करीब 10:00 बजे की है, लेकिन गांव में आवागमन का साधन नहीं होने से ग्रामीण मरीज को लेकर तत्काल अस्पताल नहीं पहुँच सके। गांव के लोगों ने 108 एंबुलेंस को कॉल भी किया था लेकिन वह मौके पर नहीं पहुंच सका।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

ग्रामीणों ने बताया कि हम लोगों को नदी पार करके प्रखंड मुख्यालय आना पड़ता है। नदी पर कोई पुल नहीं है जिसके कारण बरसात के दिन में हम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। अगर नदी पर पुल होता तो शायद महिला को बचाया जा सकता था। महिला अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गई है।