Breaking :
||रांची: हरमू फल मंडी में लगी भीषण आग, मची अफरातफरी||पीएम मोदी पलामू, लोहरदगा और चाईबासा में जनसभाओं को करेंगे संबोधित||गांडेय सीट से कल नामांकन दाखिल करेंगी कल्पना सोरेन, सास और ससुर का लिया आशीर्वाद||रांची में बर्ड फ्लू, दो डॉक्टर समेत छह संक्रमित, किया गया क्वारंटाइन||गुमला: सिसई थाने का मुंशी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार||गढ़वा: सरकारी आवास में फंदे से लटका मिला विशुनपुरा BDO का शव, मानसिक रूप से थे परेशान||पलामू: माओवादी राजेन्द्र भुइयां समेत दो गिरफ्तार, भरठुआ बंदूक समेत अन्य सामान बरामद||रांची के पूर्व सांसद रामटहल चौधरी ने छोड़ी कांग्रेस, टिकट नहीं मिलने से थे नाराज, 28 मार्च को कांग्रेस में हुए थे शामिल||चाचा के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पायेंगे पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कोर्ट ने खारिज की अंतरिम जमानत याचिका||लातेहार: लोकसभा चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने साझा की जानकारी, कहा…
Monday, April 29, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

झारखंड के शिक्षा मंत्री की फिर बिगड़ी तबीयत, मुख्यमंत्री पहुंचे मिलने, चेन्नई ले जाने की तैयारी

रांची : झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो की सोमवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई। जैसे ही वह विधानसभा के मानसून सत्र में भाग लेने के लिए विधानसभा पहुंचे, उन्हें बेचैनी होने लगी। इसके बाद उन्हें धुर्वा के पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि, मंत्री की तबीयत स्थिर है और वह बातचीत भी कर रहे हैं। उन्हें एयर एंबुलेंस से चेन्नई ले जाने की तैयारी की जा रही है, जहां उनका फेफड़ा प्रत्यारोपण हुआ था।

बताया गया कि सोमवार को मंत्री जैसे ही विधानसभा पहुंचे, उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। चक्कर आने और सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद असेंबली डिस्पेंसरी के डॉक्टरों ने उनका ब्लड प्रेशर चेक किया, फिर उन्हें बढ़ा दिया गया। उन्हें सांस लेने में भी कुछ परेशानी हो रही थी।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

इसके बाद आनन-फानन में उन्हें पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां एमजीएम, चेन्नई के डॉक्टरों द्वारा फोन पर प्राप्त दिशा-निर्देशों के अनुसार उनका इलाज शुरू हुआ। खबर लिखे जाने तक एमजीएम के डॉक्टरों की सलाह पर उन्हें एयर एंबुलेंस से चेन्नई भेजने की तैयारी चल रही थी। आपको बता दें कि साल 2020 में एमजीएम चेन्नई में ही फेफड़ा प्रत्यारोपण किया गया था।

शिक्षा मंत्री के पारस अस्पताल में भर्ती होने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो, वित्त मंत्री डॉ. रामेश्वर उरांव के अलावा विधायक नीरा यादव आदि उनसे मिलने पहुंचे। मुख्यमंत्री ने डॉक्टरों से मंत्री के स्वास्थ्य और उनके इलाज की जानकारी ली।