Breaking :
||किसी भी हाल में पिछड़ों और दलितों के आरक्षण को छिनने नहीं देंगे: मोदी||इंडी गठबंधन अब वोट जिहाद का ले रहा सहारा : मोदी||लोहरदगा: नाबालिग लड़की के साथ पांच युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, मामला दर्ज||प्रथम JPSC नियुक्ति परीक्षा गड़बड़ी मामले में CBI ने दाखिल किया आरोप पत्र, 37 लोगों को बनाया आरोपी||लातेहार: कल बाधित रहेगी शहर में बिजली आपूर्ति सेवा||झारखंड: चार नाबालिग लड़कों ने युवती के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो बनाकर किया वायरल||6 मई से झारखंड के इन इलाकों में बारिश की संभावना, हीट वेब से मिलेगी राहत||पलामू: हाइवा की चपेट में आने से युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने हाइवा समेत चार वाहनों में लगायी आग||लातेहार: शादी का झांसा देकर विधवा महिला से यौन शोषण करने व पैसे ऐंठने का आरोप, मामला दर्ज||प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे रांची, भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद किया रोड शो
Sunday, May 5, 2024
बालूमाथलातेहार

बालूमाथ के पत्रकार ने आधी रात को रक्तदान कर बचाई महिला की जान

यह जावेद की 40वीं रक्तदान था

लातेहार : बालूमाथ के पत्रकार सह समाजसेवी जावेद अख्तर ने रातू के वरदान अस्पताल में भर्ती बबीता देवी नाम की गर्भवती महिला की जान बचाने के लिए देर रात रक्तदान किया।

लातेहार जिला अंतर्गत बालूमाथ के तसतबार निवासी स्वर्गीय मदन ठाकुर की गर्भवती पुत्री बबीता देवी के पेट में बच्चा मर गया था। बबीता की शादी उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद (अब प्रयागराज) में सोनू ठाकुर से हुई है।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

बबीता प्रसव के लिए अपना मायके बालूमाथ आई हुई थी। इसी बीच पेट दर्द उठने के बाद बबीता को उसकी विधवा मां डिलेवरी के लिए रांची के सदर हॉस्पिटल ले गई। जहां डॉक्टरों ने जवाब दे दिया।

इसके बाद उसे रांची के रातू स्थित वरदान हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां डॉक्टर का कहना था कि इस महिला के शरीर में हीमोग्लोबिन बहुत कम है और ऑपरेशन कर मृत बच्चा को जल्दी बाहर निकालना होगा। नहीं तो इस गर्भवती महिला की भी जान जा सकती है।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

आधी रात को अपनी बेटी की जान बचाने के लिए उसकी विधवा मां बहुत परेशान थी। डॉक्टर ब्लड उपलब्ध हुए बगैर ऑपरेशन करने लिए तैयार नहीं थे। किसी तरह इस बात की जानकारी पत्रकार जावेद अख्तर को हुई। देर रात रांची के रिम्स स्थित ब्लड बैंक में जाकर जावेद अख्तर ने रक्तदान कर बबीता देवी को खून उपलब्ध कराया और उसकी जान बचाई। मौके पर पीड़ित महिला के परिजनों ने जावेद के प्रति आभार जताया।