Breaking :
||भीषण गर्मी और लू के कारण झारखंड में KG से 8वीं तक की कक्षाएं स्थगित, सरकार ने जारी किया आदेश||लातेहार: हेरहंज में तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरायी, दो की मौत||रांची: हरमू फल मंडी में लगी भीषण आग, मची अफरातफरी||पीएम मोदी पलामू, लोहरदगा और चाईबासा में जनसभाओं को करेंगे संबोधित||गांडेय सीट से कल नामांकन दाखिल करेंगी कल्पना सोरेन, सास और ससुर का लिया आशीर्वाद||रांची में बर्ड फ्लू, दो डॉक्टर समेत छह संक्रमित, किया गया क्वारंटाइन||गुमला: सिसई थाने का मुंशी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार||गढ़वा: सरकारी आवास में फंदे से लटका मिला विशुनपुरा BDO का शव, मानसिक रूप से थे परेशान||पलामू: माओवादी राजेन्द्र भुइयां समेत दो गिरफ्तार, भरठुआ बंदूक समेत अन्य सामान बरामद||रांची के पूर्व सांसद रामटहल चौधरी ने छोड़ी कांग्रेस, टिकट नहीं मिलने से थे नाराज, 28 मार्च को कांग्रेस में हुए थे शामिल
Monday, April 29, 2024
पलामू प्रमंडलबरवाडीहलातेहार

शिक्षक दिवस पर शिक्षा मंत्री के हाथों होरीलौंग मध्य विद्यालय को मिला स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार

शशि शेखर/बरवाडीह

लातेहार : शिक्षक दिवस के अवसर पर रांची में आयोजित स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार 2021- 22 के तहत पूरे राज्य में चयनित 26 विद्यालयों में बरवाडीह प्रखण्ड के छेचा पंचायत अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय होरीलौंग विद्यालय को भी राज्य के शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो के द्वारा सम्मानित किया गया।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

यह सम्मान शिक्षा मंत्री से विद्यालय के प्रधानाध्यापक नंनदेव राम के साथ साथ विद्यालय के बाल संसद के मंत्री ने ग्रहण किया। शिक्षा मंत्री से पुरस्कार ग्रहण करने के बाद नंनदेव राम के द्वारा इस सफलता का पूरा श्रेय अपने विद्यालय के सभी शिक्षकों बाल संसद और विद्यालय प्रबंधन समिति के सभी सदस्यों को दिया है।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से यह सफलता उन्हें प्राप्त हुई है और आगे भी इससे बेहतर करने का पूरा प्रयास करेंगे। प्रखंड के होरीलौंग विद्यालय को स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार का सम्मान मिलने पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक समेत उनकी पूरी टीम को विधायक रामचंद्र सिंह, जिला परिषद सदस्य सन्तोषी शेखऱ, प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश सहाय के साथ साथ स्टेशन प्रबंधक अनिल कुमार द्विवेदी, पंचायत के उप मुखिया राणा प्रताप सिंह, सांसद प्रतिनिधि कन्हाई प्रसाद, बीस सूत्री के अध्यक्ष नसीम अंसारी, शेख फिरोज अहमद, संतोष चंद्रा, निरंजन सिंह, काजमी अनवर समेत काफी संख्या में लोगों ने बधाई दी है।