Breaking :
||लातेहार: हेरहंज में तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरायी, दो की मौत||रांची: हरमू फल मंडी में लगी भीषण आग, मची अफरातफरी||पीएम मोदी पलामू, लोहरदगा और चाईबासा में जनसभाओं को करेंगे संबोधित||गांडेय सीट से कल नामांकन दाखिल करेंगी कल्पना सोरेन, सास और ससुर का लिया आशीर्वाद||रांची में बर्ड फ्लू, दो डॉक्टर समेत छह संक्रमित, किया गया क्वारंटाइन||गुमला: सिसई थाने का मुंशी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार||गढ़वा: सरकारी आवास में फंदे से लटका मिला विशुनपुरा BDO का शव, मानसिक रूप से थे परेशान||पलामू: माओवादी राजेन्द्र भुइयां समेत दो गिरफ्तार, भरठुआ बंदूक समेत अन्य सामान बरामद||रांची के पूर्व सांसद रामटहल चौधरी ने छोड़ी कांग्रेस, टिकट नहीं मिलने से थे नाराज, 28 मार्च को कांग्रेस में हुए थे शामिल||चाचा के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पायेंगे पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कोर्ट ने खारिज की अंतरिम जमानत याचिका
Monday, April 29, 2024
गढ़वापलामू प्रमंडल

Viral Video: बीडीओ को गाली-गलौज करने के आरोप में मुखिया जी गिरफ्तार

आनंद सिंह/गढ़वा

गढ़वा : सरकारी काम में बाधा डालने और बीडीओ को गाली देने के आरोप में मुखिया को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बुधवार को उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

पलामू की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

गढ़वा जिले के रंका प्रखंड के दुधवल पंचायत के मुखिया इजहार अंसारी पर सरकारी काम में बाधा डालने और रंका बीडीओ देवानंद राम को गाली देने का आरोप है। एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें मुखिया द्वारा बीडीओ को गाली दी जा रही थी।

इस संबंध में रंका थाना प्रभारी रामेश्वर उपाध्याय ने बताया कि मुखिया इजहार अंसारी के खिलाफ बीडीओ देवानंद राम ने लिखित शिकायत की थी। आरोपित के खिलाफ रंका थाने में मामला क्रमांक 160/22 भादवी की धारा 341, 323, 353, 504 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

इधर, मामले में बीडीओ देवानंद राम का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया गया है। कार्रवाई करना पुलिस का काम है। सरकारी काम में बाधा डालना और किसी अधिकारी के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग करना कानूनी रूप से गलत है। लोगों को ऐसी घटनाओं से बचना चाहिए।