Breaking :
||लातेहार: हेरहंज में तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरायी, दो की मौत||रांची: हरमू फल मंडी में लगी भीषण आग, मची अफरातफरी||पीएम मोदी पलामू, लोहरदगा और चाईबासा में जनसभाओं को करेंगे संबोधित||गांडेय सीट से कल नामांकन दाखिल करेंगी कल्पना सोरेन, सास और ससुर का लिया आशीर्वाद||रांची में बर्ड फ्लू, दो डॉक्टर समेत छह संक्रमित, किया गया क्वारंटाइन||गुमला: सिसई थाने का मुंशी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार||गढ़वा: सरकारी आवास में फंदे से लटका मिला विशुनपुरा BDO का शव, मानसिक रूप से थे परेशान||पलामू: माओवादी राजेन्द्र भुइयां समेत दो गिरफ्तार, भरठुआ बंदूक समेत अन्य सामान बरामद||रांची के पूर्व सांसद रामटहल चौधरी ने छोड़ी कांग्रेस, टिकट नहीं मिलने से थे नाराज, 28 मार्च को कांग्रेस में हुए थे शामिल||चाचा के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पायेंगे पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कोर्ट ने खारिज की अंतरिम जमानत याचिका
Monday, April 29, 2024
चंदवापलामू प्रमंडललातेहार

लातेहार: सड़क हादसे में घायल युवक की रिम्स ले जाते समय मौत

लातेहार : चंदवा थाना क्षेत्र के रांची-चतरा मुख्य मार्ग NH-99 पर भूषाढ़ के पास मंगलवार की देर शाम हुई सड़क दुर्घटना में घायल एक युवक की रिम्स ले जाने के दौरान रास्ते में ही मौत हो गयी।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

बताया जाता है कि इस सड़क हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये थे। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को रांची के रिम्स रेफर कर दिया गया था। रिम्स ले जाते समय एक युवक की रास्ते में मौत हो गई, जबकि दूसरे का रिम्स में इलाज चल रहा है।

मृतक की पहचान चंदवा प्रखंड के हिसरी निवासी बिगू गंझू पिता स्व. भूखन गंझु (30) वर्ष के रूप में हुई है। वहीं, घायल युवक की पहचान गुड्डू गंझू पिता फागु गंझू मन्धहनिया लावालौंग चतरा के रूप में हुई है। दोनों रिश्ते में साला-बहनोई हैं।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों युवक बाइक पर सवार होकर चंदवा के लिए निकले थे। इसी क्रम में भूषाढ़ के पास बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। इस दौरान पीछे से आ रही बाइक सड़क पर गिरे बीगू पर चढ़ गई।

हालांकि घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंदवा पहुंचाया। जहां से दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद रिम्स रेफर कर दिया गया। बीगू की मौत का कारण सिर में अंदरूनी चोट बताया जा रहा है। मृतक के चार बच्चे हैं। घटना के बाद से परिवार का हाल बेहाल है।