Breaking :
||रांची में ब्राउन शुगर के मुख्य सप्लायर समेत छह तस्कर गिरफ्तार||रांची में अपराध की योजना बनाते चार बदमाश गिरफ्तार, हथियार बरामद||लातेहार: बालूमाथ में जहरीले जंतु के काटने से महिला की मौत, परिजनों का हाल बेहाल||पीएम मोदी, अमित शाह और राजनाथ सिंह झारखंड में करेंगे चुनावी सभा||पलामू: चतरा लोकसभा प्रत्याशी के पक्ष में सतबरवा के सरकारी शिक्षक कर रहे थे नारेबाजी, वीडियो वायरल||पलामू: प्रेम प्रसंग में युवक ने फां*सी लगाकर की आत्म*हत्या, छानबीन में जुटी पुलिस||रांची में वाहन चेकिंग के दौरान कार से मिले 45.90 लाख रुपये||मंत्री आलमगीर के PS संजीव लाल को लेकर झारखंड मंत्रालय पहुंची ED की टीम, तलाशी में मिले दो लाख कैश||झारखंड प्रशासनिक सेवा के सात अफसरों पर विभागीय कार्रवाई का आदेश||लातेहार: मनिका में पेड़ से लटका मिला अज्ञात व्यक्ति का शव
Friday, May 10, 2024
बरवाडीहलातेहार

बरवाडीह प्रखंड कार्यालय में आयोजित जनता दरबार में आये विभिन्न मामलों का मौके पर ही निष्पादन

शशि शेखर/बरवाडीह

लातेहार : उपायुक्त भोर सिंह यादव के निर्देश पर मंगलवार को प्रखंड सह अंचल कार्यालय में प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश सहाय की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

जनता दरबार में प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश सहाय के अलावे पश्चिमी जिला परिषद सदस्य सन्तोषी शेखर, विधायक प्रतिनिधि प्रेम सिंह पिंटू, अंचल निरीक्षक रमेश प्रसाद भी मौजूद रहे।

जनता दरबार में प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों से आए ग्रामीणों की समस्याओं को क्रमबद्ध सूना गया। इस दौरान प्रखण्ड के मोरवाई पंचयात अंतर्गत मंडल से आये वार्ड सदस्य राजकुमार प्रसाद के नेतृत्व में आए ग्रामीण संतोष साहनी टुनटुन, अंजय सिन्हा, संतोष गुप्ता, रंजीत शाह, दिलीप कुमार ने मडंल देवी मण्डप के ख़राब जलमीनार को दुरुस्त कराने की माँग की।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

जिस पर त्वरित संज्ञान लेते हुए प्रखंड समन्वयक, पंचायत के मुखिया से सामंजस बनाकर जल्द से जल्द जलमीनार ठीक कराने का निर्देश दिया गया। वही इस दौरान राशन, पेंशन, आवास और जॉब कार्ड बनाने को लेकर प्राप्त आवेदन को प्रखंड विकास पदाधिकारी के द्वारा संबंध विभाग के माध्यम से मौके पर ही निष्पादित किया गया।

मौके पर प्रखंड सहायक सुषमा कुमारी, अरुण कुमार, छेचा उप मुखिया राणा प्रताप सिंह, पोखरीकला उप मुखिया शुलतान अंसारी समेत कई लोग मौजूद थे।