Breaking :
||रांची: हरमू फल मंडी में लगी भीषण आग, मची अफरातफरी||पीएम मोदी पलामू, लोहरदगा और चाईबासा में जनसभाओं को करेंगे संबोधित||गांडेय सीट से कल नामांकन दाखिल करेंगी कल्पना सोरेन, सास और ससुर का लिया आशीर्वाद||रांची में बर्ड फ्लू, दो डॉक्टर समेत छह संक्रमित, किया गया क्वारंटाइन||गुमला: सिसई थाने का मुंशी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार||गढ़वा: सरकारी आवास में फंदे से लटका मिला विशुनपुरा BDO का शव, मानसिक रूप से थे परेशान||पलामू: माओवादी राजेन्द्र भुइयां समेत दो गिरफ्तार, भरठुआ बंदूक समेत अन्य सामान बरामद||रांची के पूर्व सांसद रामटहल चौधरी ने छोड़ी कांग्रेस, टिकट नहीं मिलने से थे नाराज, 28 मार्च को कांग्रेस में हुए थे शामिल||चाचा के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पायेंगे पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कोर्ट ने खारिज की अंतरिम जमानत याचिका||लातेहार: लोकसभा चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने साझा की जानकारी, कहा…
Monday, April 29, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडलोहरदगा

बाप ने अपनी चार साल की बेटी को ज़िंदा जलाया, अवैध संबंध के शक में पत्नी से हुआ था झगड़ा

लोहरदगा से दिल दहला देने वाली घटना सामने आयी है। जिले के सुदूर किस्को थाना क्षेत्र के कोचा बरनाग गांव में एक सनकी पिता ने अपनी चार साल की बेटी को जिंदा जला दिया है।

घटना के बाद ग्रामीणों की मदद से बच्ची को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उसे रिम्स रेफर कर दिया गया। रिम्स में उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।

बताया जा रहा है कि पति ने पत्नी के अवैध संबंध के शक में यह कदम उठाया है। लड़की 80 फीसदी तक जल चुकी है। मासूम का रांची के रिम्स अस्पताल में इलाज चल रहा है। जहां उसकी स्थिति नाजुक बतायी जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार किस्को थाना क्षेत्र के कोचा बरनाग गांव में पप्पू तुरी नाम के व्यक्ति का अपनी पत्नी हीरा देवी से शराब पीने के बाद झगड़ा हो गया। झगड़ा इतना बढ़ गया कि वह उसे हथियार से मारने के लिए दौड़ा।

पत्नी किसी तरह जान बचाकर घर से भाग निकली। जिसके बाद उसने घर का दरवाजा बंद कर चार साल की बेटी सोमरी कुमारी को केरोसिन छिड़क कर आग लगा दी। बच्ची के चीखने-चिल्लाने के बाद पहुंचे ग्रामीणों ने उसे एंबुलेंस से लोहरदगा सदर अस्पताल पहुंचाया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पिता फरार बताया जा रहा है।