Breaking :
||लातेहार: आदर्श आचार संहिता उल्लंघन मामले में कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष पर FIR दर्ज||पलामू: अपराध की योजना बनाते हथियार के साथ दो बदमाश गिरफ्तार||पलामू में हथियार तस्कर गिरोह का एक सदस्य गिरफ्तार, तीन हथियार बरामद, बिहार से करता था हथियारों की तस्करी||भीषण गर्मी और लू के कारण झारखंड में KG से 8वीं तक की कक्षाएं स्थगित, सरकार ने जारी किया आदेश||लातेहार: हेरहंज में तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरायी, दो की मौत||रांची: हरमू फल मंडी में लगी भीषण आग, मची अफरातफरी||पीएम मोदी पलामू, लोहरदगा और चाईबासा में जनसभाओं को करेंगे संबोधित||गांडेय सीट से कल नामांकन दाखिल करेंगी कल्पना सोरेन, सास और ससुर का लिया आशीर्वाद||रांची में बर्ड फ्लू, दो डॉक्टर समेत छह संक्रमित, किया गया क्वारंटाइन||गुमला: सिसई थाने का मुंशी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
Monday, April 29, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामूपलामू प्रमंडल

पलामू: बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बनाते चार अपराधी गिरफ्तार, हथियार व गोली बरामद

पलामू : जिले की चैनपुर थाना पुलिस ने जयनगरा गांव स्थित भौजी बाजार से किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बनाते चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से एक पिस्टल और एक गोली बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपितों में दो चैनपुर के रहने वाले हैं जबकि दो पाटन के रहने वाले हैं।

पलामू की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

गिरफ्तार आरोपियों में संकेन्द्र चौधरी (25 वर्ष) पुत्र शंकर चौधरी चैनपुर के तालापारा एवं स्व. बालमुकुंद चंद्रवंशी का पुत्र विशाल कुमार (20 वर्ष), पाटन थाना क्षेत्र के सिक्की मेराल के स्व राजेंद्र सिंह का पुत्र छोटू सिंह (20 वर्ष) और उसी क्षेत्र का स्व. पैरू सिंह के बेटे रूपेश्वर सिंह (24 साल) शामिल है।

इनमें सकेन्द्र चौधरी का आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ चैनपुर थाने में मामला क्रमांक 19/22 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज है। चौरसिया फ्यूल पंप तालापारा के पास से विगत 7 फरवरी 2022 को हथियारों और गोलियों के साथ पकड़ा गया था।

जानकारी देते हुए इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी उदय कुमार गुप्ता ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि जयनगरा के भौजी बाजार के पास से चार लोग हथियार और गोलियों के साथ बैठे हैं और किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं।

इसी सूचना पर छापेमारी टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा जयनगर इलाके में छापेमारी की गई। इस क्रम में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से एक देशी पिस्टल, एक गोली, बुलेट मोटरसाइकिल और मोबाइल बरामद किया गया है।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में चारों ने एक व्यक्ति की हत्या की जानकारी दी। यह भी कहा गया कि पिस्टल और गोलियां इसी के लिए रखी गई थीं। चारों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

गिरफ्तारी टीम में चैनपुर थाना प्रभारी के अलावा पुलिस अवर निरीक्षक अमन कुमार, अक्षय कुमार, सहायक अवर निरीक्षक राजीव कुमार, सुधीर कुमार, राजेश कुमार शर्मा और सशस्त्र बल शामिल थे।