Breaking :
||रांची: हरमू फल मंडी में लगी भीषण आग, मची अफरातफरी||पीएम मोदी पलामू, लोहरदगा और चाईबासा में जनसभाओं को करेंगे संबोधित||गांडेय सीट से कल नामांकन दाखिल करेंगी कल्पना सोरेन, सास और ससुर का लिया आशीर्वाद||रांची में बर्ड फ्लू, दो डॉक्टर समेत छह संक्रमित, किया गया क्वारंटाइन||गुमला: सिसई थाने का मुंशी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार||गढ़वा: सरकारी आवास में फंदे से लटका मिला विशुनपुरा BDO का शव, मानसिक रूप से थे परेशान||पलामू: माओवादी राजेन्द्र भुइयां समेत दो गिरफ्तार, भरठुआ बंदूक समेत अन्य सामान बरामद||रांची के पूर्व सांसद रामटहल चौधरी ने छोड़ी कांग्रेस, टिकट नहीं मिलने से थे नाराज, 28 मार्च को कांग्रेस में हुए थे शामिल||चाचा के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पायेंगे पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कोर्ट ने खारिज की अंतरिम जमानत याचिका||लातेहार: लोकसभा चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने साझा की जानकारी, कहा…
Monday, April 29, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडलोहरदगा

लोहरदगा में ACB की बड़ी कार्रवाई, BDO व कंप्यूटर ऑपरेटर घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार

लोहरदगा : लोहरदगा में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने बड़ी कार्रवाई की है। एसीबी रांची की टीम ने मंगलवार को किस्को प्रखंड मुख्यालय में छापेमारी कर किस्को प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) अनिल कुमार मिंज व 15वें वित्त आयोग के कंप्यूटर ऑपरेटर परमानंद झा को रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया। किस्को प्रखंड में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम द्वारा की गयी छापेमारी के बाद हड़कंप मच गया।

बीडीओ 20 हजार रुपए और कंप्यूटर ऑपरेटर 5 हजार रुपए रिश्वत ले रहा था। दोनों को गिरफ्तार करने के बाद एसीबी की टीम अपने साथ उन्हें रांची ले गयी।

बताया गया कि पंचायत समिति प्रमुख के नवाडीह गांव में 249000 रुपये की लागत से नाला निर्माण का कार्य चल रहा है। जिसका अंतिम भुगतान के एवज में रिश्वत की मांग की गयी, जिसके बाद किस्को प्रखंड के उपप्रमुख अशफाक अंसारी एसीबी रांची कार्यालय पहुंचे और इसकी शिकायत की। जिसके बाद एसीबी ने 20000 रुपये की रिश्वत लेते हुए बीडीओ को पकड़ लिया।

जबकि कंप्यूटर ऑपरेटर को राशि के भुगतान के एवज में 5000 रुपये लेते पकड़ा गया। इसके बाद एसीबी की टीम दोनों को अपने साथ लेकर रांची चली गयी। इससे पहले एसीबी की टीम बीडीओ के आवास पर पहुंची और छापेमारी की। एसीबी से शिकायत करने वाले अशफाक अंसारी का कहना है कि उनके कार्यकाल में कई योजनाओं के भुगतान के एवज में उनसे राशि ली गयी, जिसके चलते उन्होंने अंतिम भुगतान में शिकायत की।