Breaking :
||झारखंड में 13 मई से खुलेंगे सभी सरकारी व निजी विद्यालय, सरकार ने जारी किया आदेश||रांची में ब्राउन शुगर के मुख्य सप्लायर समेत छह तस्कर गिरफ्तार||रांची में अपराध की योजना बनाते चार बदमाश गिरफ्तार, हथियार बरामद||लातेहार: बालूमाथ में जहरीले जंतु के काटने से महिला की मौत, परिजनों का हाल बेहाल||पीएम मोदी, अमित शाह और राजनाथ सिंह झारखंड में करेंगे चुनावी सभा||पलामू: चतरा लोकसभा प्रत्याशी के पक्ष में सतबरवा के सरकारी शिक्षक कर रहे थे नारेबाजी, वीडियो वायरल||पलामू: प्रेम प्रसंग में युवक ने फां*सी लगाकर की आत्म*हत्या, छानबीन में जुटी पुलिस||रांची में वाहन चेकिंग के दौरान कार से मिले 45.90 लाख रुपये||मंत्री आलमगीर के PS संजीव लाल को लेकर झारखंड मंत्रालय पहुंची ED की टीम, तलाशी में मिले दो लाख कैश||झारखंड प्रशासनिक सेवा के सात अफसरों पर विभागीय कार्रवाई का आदेश
Friday, May 10, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

सीआरपीएफ के सात जवानों की हत्या का मास्टमाइंड 10 लाख का इनामी माओवादी गिरफ्तार

रांची : सीआरपीएफ के सात जवानों की हत्या के मास्टरमाइंड माओवादी संगठन के जोनल कमांडर अभिजीत यादव उर्फ बनवारी यादव को गया पुलिस और एसएसबी ने एक सहयोगी समेत गिरफ्तार किया है।

रांची की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

अभिजीत यादव के पास से एके-56, 97 जिंदा कारतूस, 5 डेटोनेटर समेत अन्य सामान भी बरामद किया गया है।

झारखंड के पलामू जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले माओवादी संगठन के जोनल कमांडर अभिजीत यादव उर्फ बनवारी यादव के खिलाफ बिहार-झारखंड में कुल 61 मुकदमे दर्ज हैं।

भाकपा माओवादी ने नवंबर में ही अभिजीत यादव को जोनल कमांडर बनाया था। झारखंड पुलिस ने 10 लाख रुपये और बिहार पुलिस ने अभिजीत पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।