Breaking :
||Video: ED की दबिश, मंत्री आलमगीर के PS के नौकर के घर से मिला नोटों का ढेर||7 मई को सोशल मीडिया पर ‘मैं भी इलेक्शन अम्बेसडर’ हैशटैग अभियान, हिस्सा बनने की अपील||चतरा: एंटी क्राइम ऑर्गेनाइजेशन प्रेसिडेंट का बोर्ड लगे गाड़ी से 50 लाख का ब्राउन शुगर बरामद, तीन गिरफ्तार||राहुल गांधी 7 मई को आयेंगे झारखंड, जोबा मांझी और सुखदेव भगत के समर्थन में करेंगे जनसभा||फिर झारखंड आयेंगे पीएम मोदी, चतरा के सिमरिया में 12 और बिरनी में 16 मई को करेंगे जनसभा||रांची लोकसभा: सुबोधकांत सहाय की बेटी यशस्विनी सहाय कल करेंगी नामांकन||रांची: BSNL हेड ऑफिस में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी||किसी भी हाल में पिछड़ों और दलितों के आरक्षण को छिनने नहीं देंगे: मोदी||इंडी गठबंधन अब वोट जिहाद का ले रहा सहारा : मोदी||लोहरदगा: नाबालिग लड़की के साथ पांच युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, मामला दर्ज
Monday, May 6, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

लोगों के वर्तमान और भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही राज्य सरकार : सुदेश महतो

रांची : आजसू अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने कहा कि सरकार झारखंड के लोगों के वर्तमान एवं भविष्य दोनों के साथ खिलवाड़ कर रही है। स्थानीयता झारखंड की भावनाओं से जुड़ा विषय है और इस पहचान के आधार पर नियोजन यहां की स्वभाविक मांग है।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

उन्होंने कहा कि आजसू पार्टी नियोजन के विषय पर हर प्लेटफार्म के माध्यम से सरकार से जवाब मांग रही है। लेकिन किसी भी माध्यम से सरकार की ओर से कोई जवाब नहीं आ रहा। यह अफसोसजनक है। महतो बुधवार को रांची स्थित केंद्रीय कार्यालय में आयोजित बैठक में बोल रहे थे। उन्होंने कहा का कि समाज का हर वर्ग हताश-निराश है। झामुमो-कांग्रेस की सरकार ने सबसे ज्यादा युवाओं को ठगा है।

बैठक के दौरान सुदेश कुमार महतो ने सभी पदाधिकारियों को रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव की जीत की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जीत की जिद के साथ हम आगे बढ़ते गए। प्रतिकूल परिस्थितियों में हमने नया इतिहास रचने का काम किया। जनता और कार्यकर्ता के आलावा हमारे पास कोई और सहारा नहीं था। हमारी लड़ाई सरकार से थी, सरकारी तंत्र से थी, हमने सभी को परास्त किया। इसके लिए सभी बधाई के पात्र हैं।

मौके पर रामगढ़ विधानसभा से नवनिर्वाचित विधायक सुनीता चौधरी को पार्टी पदाधिकारियों ने सम्मानित किया तथा जीत की शुभकामनाएं दी। बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आजसू पार्टी की केंद्रीय समिति की बैठक 27 मार्च को गिरिडीह में होगी।

Jharkhand Ajsu Party News