Breaking :
||भीषण गर्मी और लू के कारण झारखंड में KG से 8वीं तक की कक्षाएं स्थगित, सरकार ने जारी किया आदेश||लातेहार: हेरहंज में तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरायी, दो की मौत||रांची: हरमू फल मंडी में लगी भीषण आग, मची अफरातफरी||पीएम मोदी पलामू, लोहरदगा और चाईबासा में जनसभाओं को करेंगे संबोधित||गांडेय सीट से कल नामांकन दाखिल करेंगी कल्पना सोरेन, सास और ससुर का लिया आशीर्वाद||रांची में बर्ड फ्लू, दो डॉक्टर समेत छह संक्रमित, किया गया क्वारंटाइन||गुमला: सिसई थाने का मुंशी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार||गढ़वा: सरकारी आवास में फंदे से लटका मिला विशुनपुरा BDO का शव, मानसिक रूप से थे परेशान||पलामू: माओवादी राजेन्द्र भुइयां समेत दो गिरफ्तार, भरठुआ बंदूक समेत अन्य सामान बरामद||रांची के पूर्व सांसद रामटहल चौधरी ने छोड़ी कांग्रेस, टिकट नहीं मिलने से थे नाराज, 28 मार्च को कांग्रेस में हुए थे शामिल
Monday, April 29, 2024
पलामू प्रमंडललातेहार

लातेहार: नगर पंचायत विजिलेंस टीम की छापेमारी जारी, दुकानदारों से वसूला जुर्माना, अवैध भवन निर्माण को रोका

लातेहार : अनुमंडल पदाधिकारी सह नगर पंचायत कार्यपालक पदाधिकारी शेखर कुमार के आदेश पर गठित विजिलेंस टीम ने आज शहर के थाना चौक, बानपुर व पहाड़पुरी में छापामारी की।

इस दौरान टीम के द्वारा होल्डिंग टैक्स, ट्रेड लाइसेंस व सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रतिबंध की जांच कर जुर्माना वसूला गया। जबकि बिना नक्शा पास कराये अवैध भवन निर्माण पर रोक लगाते हुए पहाड़पुरी निवासी जय श्री प्रसाद को नोटिस जारी किया गया।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

नगर पंचायत कार्यपालक पदाधिकारी शेखर कुमार ने बताया कि विजिलेंस टीम द्वारा आज शहर के थाना चौक, बानपुर व पहाड़पुरी में छापामारी की गयी। इस दौरान होल्डिंग टैक्स में कुल 98790 रुपये व ट्रेड लाइसेंस नहीं बनवाने वाले दुकानदारों से 100 रुपये जुर्माना वसूल किया। जबकि दो सिंगल यूज प्लास्टिक दुकानदार थाना चौक निवासी निखिल कुमार से 100 रुपये जुर्माना व बानपुर निवासी महेंद्र प्रसाद से 500 रुपये जुर्माना वसूला गया।

इधर, वाटर कनेक्शन में 3234 व ट्रेड लाइसेंस में 9980 कार्यालय में भी प्राप्त हुआ। इस तरह आज कुल एक लाख 14 हजार 8 सौ 24 रुपये की राजस्व वसूली हुई।

इस छापेमारी में नगर पंचायत के प्रोबेशनरी कार्यपालक पदाधिकारी राजीव रंजन, सिटी मैनेजर जया लक्ष्मी भगत, कनीय अभियंता संदीप कुमार, कनीय अभियंता संजीव कुमार, कर संग्रहणकर्ता राजू प्रसाद, क्षेत्र पर्यवेक्षक रणधीर कपूर शामिल थे।

लातेहार नगर पंचायत विजिलेंस