Breaking :
||7 मई को सोशल मीडिया पर ‘मैं भी इलेक्शन अम्बेसडर’ हैशटैग अभियान, हिस्सा बनने की अपील||चतरा: एंटी क्राइम ऑर्गेनाइजेशन प्रेसिडेंट का बोर्ड लगे गाड़ी से 50 लाख का ब्राउन शुगर बरामद, तीन गिरफ्तार||राहुल गांधी 7 मई को आयेंगे झारखंड, जोबा मांझी और सुखदेव भगत के समर्थन में करेंगे जनसभा||फिर झारखंड आयेंगे पीएम मोदी, चतरा के सिमरिया में 12 और बिरनी में 16 मई को करेंगे जनसभा||रांची लोकसभा: सुबोधकांत सहाय की बेटी यशस्विनी सहाय कल करेंगी नामांकन||रांची: BSNL हेड ऑफिस में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी||किसी भी हाल में पिछड़ों और दलितों के आरक्षण को छिनने नहीं देंगे: मोदी||इंडी गठबंधन अब वोट जिहाद का ले रहा सहारा : मोदी||लोहरदगा: नाबालिग लड़की के साथ पांच युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, मामला दर्ज||प्रथम JPSC नियुक्ति परीक्षा गड़बड़ी मामले में CBI ने दाखिल किया आरोप पत्र, 37 लोगों को बनाया आरोपी
Monday, May 6, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडसंथाल परगना

झारखंड: मूर्ति विसर्जन के दौरान जुलूस पर पथराव, दो समुदायों में हिंसक झड़प, SDPO समेत छह घायल

साहिबगंज : साहिबगंज शहरी क्षेत्र के बड़ी दुर्गा स्थान के पास कुली पाड़ा में शनिवार की रात दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए जा रहे जुलूस पर उपद्रवियों ने पथराव कर दिया। पथराव के बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गयी और दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प हो गयी। इस पथराव के दौरान एसडीपीओ राजेंद्र दुबे समेत तीन पुलिस कर्मी व तीन आम नागरिक घायल हो गये। इस दौरान उपद्रवियों ने एक बाइक फूंक दी।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

बताया जाता है कि मूर्ति विसर्जन के लिए जाते समय दूसरे समुदाय के लोगों ने घर की छतों से जुलूस पर पथराव शुरू कर दिया। देखते ही देखते माहौल हिंसक हो गया। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए नगर थाना पुलिस ने लाठीचार्ज किया। इलाके में तनाव व्याप्त है। पुलिस पेट्रोलिंग तेज कर दी गयी है।

नगर थाना प्रभारी धर्मपाल कुमार ने रविवार को बताया कि दोनों समुदायों से शांति बनाये रखने की अपील की जा रही है। शहर में बिजली काट दी गयी है। तहला दुर्गा पूजा समिति के लोग दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन करने जा रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हो गया। उपायुक्त रामनिवास यादव, एसपी अनुरंजन किस्पोट्टा, एसडीओ सदर राहुल आनंद, पुलिस निरीक्षक शशिशेखर चौधरी सहित अन्य पुलिस अधिकारी कुली पाड़ा में डेरा डाले हुए हैं। इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। स्थिति तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में है।

Sahibganj Violence