Breaking :
||7 मई को सोशल मीडिया पर ‘मैं भी इलेक्शन अम्बेसडर’ हैशटैग अभियान, हिस्सा बनने की अपील||चतरा: एंटी क्राइम ऑर्गेनाइजेशन प्रेसिडेंट का बोर्ड लगे गाड़ी से 50 लाख का ब्राउन शुगर बरामद, तीन गिरफ्तार||राहुल गांधी 7 मई को आयेंगे झारखंड, जोबा मांझी और सुखदेव भगत के समर्थन में करेंगे जनसभा||फिर झारखंड आयेंगे पीएम मोदी, चतरा के सिमरिया में 12 और बिरनी में 16 मई को करेंगे जनसभा||रांची लोकसभा: सुबोधकांत सहाय की बेटी यशस्विनी सहाय कल करेंगी नामांकन||रांची: BSNL हेड ऑफिस में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी||किसी भी हाल में पिछड़ों और दलितों के आरक्षण को छिनने नहीं देंगे: मोदी||इंडी गठबंधन अब वोट जिहाद का ले रहा सहारा : मोदी||लोहरदगा: नाबालिग लड़की के साथ पांच युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, मामला दर्ज||प्रथम JPSC नियुक्ति परीक्षा गड़बड़ी मामले में CBI ने दाखिल किया आरोप पत्र, 37 लोगों को बनाया आरोपी
Sunday, May 5, 2024
पलामू प्रमंडललातेहारहेरहंज

महागठबंधन की हेमंत सरकार के सारे वादे फेल, लोगों को बनाया जा रहा बेवकूफ – रघुबर दास

नितीश कुमार यादव/हेरहंज

लातेहार : रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास पलामू के दौरे पर जाते हुए हेरहंज भाजपा मंडल कार्यालय में रुके और भाजपा कार्यकर्ताओं से क्षेत्र के बारे में जानकारी ली।

पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दास ने कहा कि महागठबंधन की हेमंत सरकार अपने सभी वादों को फेल कर जनता को मूर्ख बना रही है। इस सरकार ने घोषणा की थी कि एक साल में पांच लाख युवाओं को रोजगार दिया जायेगा। तब तक स्नातक को पांच हजार और स्नातकोत्तर को सात हजार भत्ता देने की बात कही गयी थी। लेकिन साढ़े तीन साल बाद भी पांच लाख युवाओं को न तो रोजगार मिला और न ही बेरोजगारी भत्ता।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

उन्होंने कहा कि 1932 और जल, जंगल और जमीन की उपेक्षा करके झारखंड के निवासियों को धोखा दिया है। इस निकम्मी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए भाजपा 11 अप्रैल को रांची में घेराव कार्यक्रम आयोजित करेगी। उससे पहले 6 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस है। स्थापना दिवस के अवसर पर देश के सभी प्रखंडों के मंडल कार्यालयों में स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया जायेगा। स्थापना दिवस के अवसर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। आप सभी कार्यकर्ता कार्यालय आएं और भारतीय जनता पार्टी का झंडा फहराएं। प्रधानमंत्री का संबोधन सुने। उनका संदेश जन-जन तक पहुंचाएं।

इससे पहले भाजपा मंडल अध्यक्ष मनीष जायसवाल, सांसद प्रतिनिधि रूपेंद्र जायसवाल, भाजपा जिला मंत्री संतोष यादव, पूर्व सांसद प्रतिनिधि रंजीत जायसवाल, भाजपा नेता अजय सिंह समेत कई कार्यकर्ताओं ने अंग वस्त्र पहनाकर और माला पहनाकर उनका स्वागत किया।

मौके पर पूर्व विधायक प्रकाश राम,भाजपा जिला अध्यक्ष हरेकृष्ण सिंह,प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख मनोज सिंह,पलामू प्रभारी विनय जायसवाल,प्रदेश कार्यालय मंत्री अरबिंद तिवारी,पलामू विधायक आलोक चौरसिया,प्रदेश कार्य समिति सदस्य,सह पूर्व बिससूत्री जिला उपाध्यक्ष सह चतरा लोकसभा क्षेत्र के सांसद भावी प्रत्याशी-राजधानी यादव,जिला सोशल मीडिया प्रभारी पंकज यादव,कन्हाई प्रसाद,श्यामलाल गोस्वामी (मंडल महामंत्री)मनोज यादव,जितेश यादव,कमलेश यादव,संजय यादव,अशोक गुप्ता, देवनंदन प्रसाद,गुड्डू वर्मा,हिमांशु रंजन,बिहारी प्रसाद,विजय गुप्ता,जसमतिया कुंवर,चिंतामणि देवी समेत काफी संख्या में नेता कार्यकर्ता व ग्रामीण उपस्थित थे.

इस अवसर पर पूर्व विधायक प्रकाश राम, भाजपा जिलाध्यक्ष हरिकृष्ण सिंह, प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख मनोज सिंह, पलामू प्रभारी विनय जायसवाल, प्रदेश कार्यालय मंत्री अरबिंद तिवारी, पलामू विधायक आलोक चौरसिया, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह पूर्व बीससूत्री जिला उपाध्यक्ष सह चतरा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र, सांसद भावी प्रत्याशी राजधानी यादव, जिला सोशल मीडिया प्रभारी पंकज यादव, कन्हाई प्रसाद, श्यामलाल गोस्वामी (मंडल महासचिव) मनोज यादव, जितेश यादव, कमलेश यादव, संजय यादव, अशोक गुप्ता, देवनंदन प्रसाद, गुड्डू वर्मा, हिमांशु रंजन, बिहारी प्रसाद, विजय गुप्ता, जसमती कुंवर, चिंतामणि देवी सहित बड़ी संख्या में नेता, कार्यकर्ता व ग्रामीण मौजूद रहे।

मृतक के परिजनों से मिले पूर्व विधायक

हेरहंज प्रखण्ड मुख्यालय स्थित बस स्टैंड दुकानदार प्रेम कुमार साव की दुर्घटना में हुई मौत को लेकर रविवार को पूर्व विधायक मनिका सह भाजपा जिलाध्यक्ष हरिकृष्ण सिंह व लातेहार पूर्व विधायक प्रकाश राम मृतक के परिजनों से मिले। श्री राम ने हर संभव मदद का आश्वासन दिया।