Breaking :
||रांची में बर्ड फ्लू, दो डॉक्टर समेत छह संक्रमित, किया गया क्वारंटाइन||गुमला: सिसई थाने का मुंशी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार||गढ़वा: सरकारी आवास में फंदे से लटका मिला विशुनपुरा BDO का शव, मानसिक रूप से थे परेशान||पलामू: माओवादी राजेन्द्र भुइयां समेत दो गिरफ्तार, भरठुआ बंदूक समेत अन्य सामान बरामद||रांची के पूर्व सांसद रामटहल चौधरी ने छोड़ी कांग्रेस, टिकट नहीं मिलने से थे नाराज, 28 मार्च को कांग्रेस में हुए थे शामिल||चाचा के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पायेंगे पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कोर्ट ने खारिज की अंतरिम जमानत याचिका||लातेहार: लोकसभा चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने साझा की जानकारी, कहा…||पलामू: बारातियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलटी, 12 लोग घायल, सड़क निर्माण कंपनी के खिलाफ ग्रामीणों में रोष||पलामू: मजदूरों को ले जा रही पिकअप वैन पलटी, एक की मौत, दस से अधिक घायल, सड़क जाम||झारखंड में हीट वेव को लेकर यलो अलर्ट जारी, 30 अप्रैल तक घर से नहीं निकलने की चेतावनी
Sunday, April 28, 2024
पलामू प्रमंडलमनिकालातेहार

लातेहार: मनिका में शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ को लेकर निकली भव्य कलश यात्रा, यज्ञ पंडाल में उमड़े श्रद्धालु

कौशल किशोर पांडेय/मनिका

लातेहार : मनिका प्रखंड के रांकीकला पंचायत के लंका गांव में शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ को लेकर सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु भक्तों ने शोभा कलश यात्रा में भाग लिया। मौके पर शिव मंदिर प्रांगण से सैकड़ों की संख्या में कलश लेकर श्रद्धालुओं कोपे नदी पहुंचे जहां से पवित्र जल भरकर हर हर महादेव और बोल बम का जयकारा लगाते हुए यज्ञ मंडप पहुंचे।

मौके पर मुखिया शीला देवी पंचायत समिति सदस्य महेंद्र सिंह, विकास तिवारी, पूर्व उप प्रमुख धर्मजीत राय, मीना तिवारी समेत कई जनप्रतिनिधियों ने फीता काटकर यज्ञ मंडप का उद्घाटन किया।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुखिया ने कहा कि धार्मिक अनुष्ठान से क्षेत्र में आपसी भाईचारा बढ़ता है। वही पूर्व प्रमुख धर्मजीत राय ने कहा कि शिव मंदिर प्रांगण में शिव परिवार की प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ हमारे क्षेत्र के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि आसपास के पूरा गांव भक्तिमय हो गया है।

मौके पर पुरोहित राजू तिवारी ने विधि विधान से पूजा अर्चना कराई। मौके पर मुख्य यजमान रामलाल सिंह और प्रदीप सिंह सपत्नीक पूजा अर्चना की। महायज्ञ के निमित्त पुरोहित रंजीत तिवारी ने बताया कि 1 मई को मंडप प्रवेश के साथ वेदी पूजन, 2 मई को नगर भ्रमण, 3 मई को शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा और 4 मई को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है।

मौके पर महायज्ञ के अध्यक्ष महेंद्र सिंह, सचिव नगीना सिंह, कोषाध्यक्ष रामसेवक सिंह, भाजपा नेता रघुपाल सिंह, रामू तिवारी, बवन तिवारी, ललन तिवारी, गोरख राय समेत सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित थे।