Breaking :
||Video: ED की दबिश, मंत्री आलमगीर के PS के नौकर के घर से मिला नोटों का ढेर||7 मई को सोशल मीडिया पर ‘मैं भी इलेक्शन अम्बेसडर’ हैशटैग अभियान, हिस्सा बनने की अपील||चतरा: एंटी क्राइम ऑर्गेनाइजेशन प्रेसिडेंट का बोर्ड लगे गाड़ी से 50 लाख का ब्राउन शुगर बरामद, तीन गिरफ्तार||राहुल गांधी 7 मई को आयेंगे झारखंड, जोबा मांझी और सुखदेव भगत के समर्थन में करेंगे जनसभा||फिर झारखंड आयेंगे पीएम मोदी, चतरा के सिमरिया में 12 और बिरनी में 16 मई को करेंगे जनसभा||रांची लोकसभा: सुबोधकांत सहाय की बेटी यशस्विनी सहाय कल करेंगी नामांकन||रांची: BSNL हेड ऑफिस में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी||किसी भी हाल में पिछड़ों और दलितों के आरक्षण को छिनने नहीं देंगे: मोदी||इंडी गठबंधन अब वोट जिहाद का ले रहा सहारा : मोदी||लोहरदगा: नाबालिग लड़की के साथ पांच युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, मामला दर्ज
Monday, May 6, 2024
झारखंडरांची

10 मई से चलेग वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन, महज छह घंटे में पहुंचायेगी रांची से पटना

रांची : रांची-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन 10 मई से चलेगी। रेलवे ने हजारीबाग के रास्ते रांची-पटना वंदे भारत ट्रेन को आठ डिब्बों के साथ चलाने की तैयारी की है। रांची-पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस जहां सात घंटे में दूरी तय करती है, वहीं रेलवे बोर्ड की कोशिश है कि वंदे भारत ट्रेन छह घंटे में दूरी तय करे। रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों के मुताबिक अगर कोई तकनीकी दिक्कत नहीं आती है तो इसे 10 मई से चलाने की तैयारी है।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

कोशिश है कि हावड़ा-भुवनेश्वर और रांची-पटना वंदे भारत एक साथ शुरू हो। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोनों ट्रेनों को हरी झंडी दिखायेंगे। रांची रेल मंडल को तैयारियों का जायजा लेने को कहा गया है। रांची के डीआरएम प्रदीप गुप्ता ने बताया कि वंदे भारत ट्रेन का मेंटेनेंस हटिया यार्ड में किया जायेगा, क्योंकि यार्ड को उसी हिसाब से मॉडिफाई किया गया है। यह ट्रेन रांची रेल मंडल की होगी। सबसे पहले इसे रांची-बीआइटी मेसरा-हजारीबाग होते हुए पटना तक चलाया जाना है। यह रेल लाइन बनकर तैयार है। इस रूट पर फिलहाल कोई दूसरी ट्रेन नहीं चल रही है।