Breaking :
||Video: ED की दबिश, मंत्री आलमगीर के PS के नौकर के घर से मिला नोटों का ढेर||7 मई को सोशल मीडिया पर ‘मैं भी इलेक्शन अम्बेसडर’ हैशटैग अभियान, हिस्सा बनने की अपील||चतरा: एंटी क्राइम ऑर्गेनाइजेशन प्रेसिडेंट का बोर्ड लगे गाड़ी से 50 लाख का ब्राउन शुगर बरामद, तीन गिरफ्तार||राहुल गांधी 7 मई को आयेंगे झारखंड, जोबा मांझी और सुखदेव भगत के समर्थन में करेंगे जनसभा||फिर झारखंड आयेंगे पीएम मोदी, चतरा के सिमरिया में 12 और बिरनी में 16 मई को करेंगे जनसभा||रांची लोकसभा: सुबोधकांत सहाय की बेटी यशस्विनी सहाय कल करेंगी नामांकन||रांची: BSNL हेड ऑफिस में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी||किसी भी हाल में पिछड़ों और दलितों के आरक्षण को छिनने नहीं देंगे: मोदी||इंडी गठबंधन अब वोट जिहाद का ले रहा सहारा : मोदी||लोहरदगा: नाबालिग लड़की के साथ पांच युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, मामला दर्ज
Monday, May 6, 2024
झारखंडरांची

भाजपा के दो विधायकों के खिलाफ प्रदेश कांग्रेस ने थाने में दर्ज करायी शिकायत

रांची : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने राजस्थान भाजपा के दो विधायकों के खिलाफ सोमवार को कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज करायी है।

दर्ज शिकायत में कहा गया है कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को राजस्थान के विधायक मणिकांत राठौर और मदन दिलावर ने जान से मारने की धमकी दी है। यह धमकी कर्नाटक चुनाव प्रचार के दौरान दी गयी है। इसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उनके परिवार पर जान का खतरा मंडरा रहा है। कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर पूरे देश में भाजपा विधायकों के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी जा रही है। इसी के तहत प्रदेश कांग्रेस की ओर से कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए एफआईआर दर्ज कर कारवाई की मांग की गयी।

कोतवाली इंस्पेक्टर शैलेश कुमार ने बताया कि कांग्रेस की ओर से भाजपा के दो विधायकों के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी गयी है। मामले की जानकारी वरीय अधिकारियों को दे दी गयी है। निर्देश मिलते ही मामले में आगे की कार्रवाई की जायेगी।

इस मौके पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, कांग्रेस नेता राकेश सिन्हा, अमूल नीरज खलखो, रविंद्र सिंह, राजीव रंजन प्रसाद, अजहर पप्पू, बेलस तिर्की, अजय सिंह आदि उपस्थित थे।