Breaking :
||मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने लोकसभा चुनाव में झारखंड का मतदान प्रतिशत बेहतर रहने की जतायी संभावना||पलामू: तेज रफ्तार बोलेरो बाइक सवार को रौंदते हुए पलटा, एक की मौत, महिला समेत छह घायल||लोहरदगा: अनियंत्रित कार पेड़ और ट्रक से टकरायी, दो की मौत, तीन घायल||पलामू लोकसभा: दो उम्मीदवारों ने लिए नाम वापस, अब चुनाव मैदान में नौ प्रत्याशी, चुनाव चिन्ह आवंटित||झारखंड एकेडमिक काउंसिल कल जारी करेगा इंटर का रिजल्ट, यहां देखें||लातेहार: आदर्श आचार संहिता उल्लंघन मामले में कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष पर FIR दर्ज||पलामू: अपराध की योजना बनाते हथियार के साथ दो बदमाश गिरफ्तार||पलामू में हथियार तस्कर गिरोह का एक सदस्य गिरफ्तार, तीन हथियार बरामद, बिहार से करता था हथियारों की तस्करी||भीषण गर्मी और लू के कारण झारखंड में KG से 8वीं तक की कक्षाएं स्थगित, सरकार ने जारी किया आदेश||लातेहार: हेरहंज में तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरायी, दो की मौत
Tuesday, April 30, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामू प्रमंडललातेहार

लातेहार: सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट घोषित, नेतरहाट स्कूल का रिजल्ट 100 फीसदी

लातेहार : सीबीएसई ने 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। इसमें झारखंड की शान नेतरहाट आवासीय विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा है। इस साल नेतरहाट आवासीय विद्यालय के कुल 68 परीक्षार्थी इंटरमीडिएट की परीक्षा में शामिल हुए थे, जिनमें 54 साइंस स्ट्रीम और 14 आर्ट्स स्ट्रीम के थे। इसमें विद्यालय का परिणाम शत प्रतिशत रहा। साइंस में नैका नंदिनी को सबसे ज्यादा 93% अंक मिले हैं जबकि आर्ट्स में विशाल सोनी को सबसे ज्यादा 97.4% अंक मिले हैं।

भूगोल में 14, राजनीति विज्ञान में 06, अंग्रेजी में 34, अर्थशास्त्र में 05, शारीरिक शिक्षा में 45, इतिहास में 04 एवं हिन्दी में 01, संगीत में 05 एवं गणित में 11, भौतिकी में 28, रसायन शास्त् में 15, जीव विज्ञान में 07, कंप्यूटर में 10 एवं कृषि में 01 छात्रों ने विशिष्टता प्राप्त किया।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

भूगोल में 14, राजनीति विज्ञान में 06, अंग्रेजी में 34, अर्थशास्त्र में 05, शारीरिक शिक्षा में 45, इतिहास में 04 और हिंदी में 01, संगीत में 05 और गणित में 11, भौतिकी में 28, रसायन विज्ञान में 15, जीव विज्ञान में 07 कंप्यूटर में 10 और कृषि में 01 छात्र को डिस्टिंक्शन मिला है।

आर्ट्स का परीक्षा परिणाम रहा ऐतिहासिक

इस साल का आर्ट्स का परीक्षा परिणाम अब तक का ऐतिहासिक रहा है। विद्यालय के प्राचार्य डॉ. संतोष कुमार सिंह ने छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की और परीक्षा परिणाम के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर विद्यालय परिवार को बधाई दी।

वहीं, विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक सह विभागाध्यक्ष (अर्थशास्त्र) डॉ. प्रसाद पासवान ने छात्रों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर सभी छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए पूरे स्कूल परिवार को बधाई और शुभकामनाएं दी।