Breaking :
||रांची में ब्राउन शुगर के मुख्य सप्लायर समेत छह तस्कर गिरफ्तार||रांची में अपराध की योजना बनाते चार बदमाश गिरफ्तार, हथियार बरामद||लातेहार: बालूमाथ में जहरीले जंतु के काटने से महिला की मौत, परिजनों का हाल बेहाल||पीएम मोदी, अमित शाह और राजनाथ सिंह झारखंड में करेंगे चुनावी सभा||पलामू: चतरा लोकसभा प्रत्याशी के पक्ष में सतबरवा के सरकारी शिक्षक कर रहे थे नारेबाजी, वीडियो वायरल||पलामू: प्रेम प्रसंग में युवक ने फां*सी लगाकर की आत्म*हत्या, छानबीन में जुटी पुलिस||रांची में वाहन चेकिंग के दौरान कार से मिले 45.90 लाख रुपये||मंत्री आलमगीर के PS संजीव लाल को लेकर झारखंड मंत्रालय पहुंची ED की टीम, तलाशी में मिले दो लाख कैश||झारखंड प्रशासनिक सेवा के सात अफसरों पर विभागीय कार्रवाई का आदेश||लातेहार: मनिका में पेड़ से लटका मिला अज्ञात व्यक्ति का शव
Friday, May 10, 2024
पलामूपलामू प्रमंडल

पलामू: विष्णु मंदिर से चोरी हुआ भगवान का मुकुट बिहार से बरामद, दुकानदार व चोर गिरफ्तार

पलामू : मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के शिवाला रोड स्थित विष्णु मंदिर के गर्भगृह से चोरी गये भगवान के मुकुट को बरामद कर लिया गया है। हालांकि लड्डू गोपाल की अष्टधातु की मूर्ति बरामद नहीं हुई है। पुलिस ने इस सिलसिले में खरीददार और एक चोर को गिरफ्तार किया है। मुख्य सरगना फरार है। लड्डू गोपाल की मूर्ति उसी के पास रहने की जानकारी दी गयी है।

गिरफ्तार आरोपियों में चोर पोखराहाखुर्द के मो. सुहैल और खरीददार बिहार के रोहतास जिले के सासाराम के उपेन्द्र कुमार सेठ पिता सत्यनारायण सेठ शामिल है। चोरों के पास से 237 ग्राम चांदी के दो मुकुट क्षतिग्रस्त स्थिति में बरामद किये गये हैं। एक मोटरसाइकिल और एक मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

सोमवार को डीएसपी सुरजीत कुमार ने बताया कि 11-12 सितंबर की रात शिवाला रोड स्थित विष्णु मंदिर में चोरी हुई थी। पुजारी सुनील कुमार चौबे ने मामला दर्ज कराया था। अनुसंधान के लिए एसआइटी का गठन किया गया था। अलग अलग क्षेत्रों में छापामारी की गयी। इसी क्रम में एक अपराधी गिरफ्तार हुआ। उसकी निशानदेही पर बिहार के सासाराम में भी कार्रवाई की गयी। मुकुट के खरीददार उपेन्द्र कुमार सेठ को यहां से गिरफ्तार किया गया। इसमें पुलिस अधीक्षक कार्यालय का तकनीकी शाखा का भी भरपूर सहयोग मिला।

मुकुट को गलाने के लिए क्षतिग्रस्त कर दिया गया था। इस चोरी कांड को दो लोगों ने अंजाम दिया था। एक गिरफ्तार हो गया है, जबकि मुख्य सरगना और सीसीटीवी कैमरे में चोरी करते दिखने वाला फरार है। लड्डू गोपाल की मूर्ति उसी के पास रहने की जानकारी गिरफ्तार चोर ने दी है। उसका आपराधिक इतिहास रहा है। गढ़वा जिले में मंदिरों से चोरी के मामले में उसकी संलिप्तता रही है।

डीएसपी ने कहा कि उपेन्द्र सेठ चोरी के आभूषण एवं अन्य सामान खरीदता था। उन्होंने कहा कि मूर्ति को भी बेचने की कोशिश की गयी थी, लेकिन खरीददार ने लेने से इनकार कर दिया।

Palamu Crime News Today