Breaking :
||पलामू में छह पशु तस्कर गिरफ्तार, चार फरार, 55 मवेशी बरामद||पलामू: राजद नेता तेजस्वी यादव ने केन्द्र की मोदी सरकार पर जमकर बोला हमला||पलामू में दो महिलाओं के साथ दुष्कर्म, हवलदार व प्रभारी पर आरोप||मोदी ने किया झारखंड और बिहार को नक्सलवाद से मुक्त : अमित शाह||किसी के माई के लाल में दम नहीं की आरक्षण को खत्म कर दे : राजनाथ सिंह||झारखंड में 13 मई से खुलेंगे सभी सरकारी व निजी विद्यालय, सरकार ने जारी किया आदेश||रांची में ब्राउन शुगर के मुख्य सप्लायर समेत छह तस्कर गिरफ्तार||रांची में अपराध की योजना बनाते चार बदमाश गिरफ्तार, हथियार बरामद||लातेहार: बालूमाथ में जहरीले जंतु के काटने से महिला की मौत, परिजनों का हाल बेहाल||पीएम मोदी, अमित शाह और राजनाथ सिंह झारखंड में करेंगे चुनावी सभा
Saturday, May 11, 2024
पलामू प्रमंडललातेहार

लातेहार: यूथ कांग्रेस ने मनायी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती

लातेहार : युवा कांग्रेस द्वारा आनंद भवन में आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनायी गयी।

मौके पर मौजूद वरिष्ठ कांग्रेसी सह पूर्व जिला अध्यक्ष प्रमोद सिंह ने कहा कि आज हमें गांधी और शास्त्री के बताये सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चलने की जरूरत है।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

प्रदेश प्रतिनिधि पंकज तिवारी ने कहा कि आज लोग गांधी और शास्त्री का नामोनिशान मिटाना चाहते हैं और देश को तोड़ा जा रहा है। हमें एकजुट होकर असत्य के विरुद्ध लड़ना होगा।

विधायक प्रतिनिधि हरिशंकर यादव ने कहा कि आज हमें घर-घर जाकर गांधी जी के विचारों, त्याग और बलिदान के बारे में बताना होगा।

जिला अध्यक्ष अमित यादव ने कहा कि गांधी जी ने सत्य और अहिंसा के सिद्धांतों पर चलकर अंग्रेजों से आजादी हासिल की थी। उन्होंने अकेले ही पूरे देश में आंदोलन कर लोगों को एकजुट कर आजादी हासिल की थी।

साजन कुमार ने कहा कि आज देश में नफरत फैलायी जा रही है। इसे प्रेम से नष्ट किया जा सकता है, जैसा गांधी ने किया था।

जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र उरांव ने कहा कि शास्त्री और गांधी दोनों देश की धरोहर हैं, दोनों पूजनीय हैं। हमें आने वाली पीढ़ियों को दोनों के बारे में बताना है।

मौके पर संतोष रजक, मो. इमरान, साजिद अंसारी, फूलचंद यादव, मनोज पासवान, कामगार यूनियन कांग्रेस के जिला अध्यक्ष कामिल अंसारी, चिनगी यादव, विजेंद्र उरांव, नरेश यादव आदि मौजूद थे।

Latehar Latest News Today