Breaking :
||पलामू में छह पशु तस्कर गिरफ्तार, चार फरार, 55 मवेशी बरामद||पलामू: राजद नेता तेजस्वी यादव ने केन्द्र की मोदी सरकार पर जमकर बोला हमला||पलामू में दो महिलाओं के साथ दुष्कर्म, हवलदार व प्रभारी पर आरोप||मोदी ने किया झारखंड और बिहार को नक्सलवाद से मुक्त : अमित शाह||किसी के माई के लाल में दम नहीं की आरक्षण को खत्म कर दे : राजनाथ सिंह||झारखंड में 13 मई से खुलेंगे सभी सरकारी व निजी विद्यालय, सरकार ने जारी किया आदेश||रांची में ब्राउन शुगर के मुख्य सप्लायर समेत छह तस्कर गिरफ्तार||रांची में अपराध की योजना बनाते चार बदमाश गिरफ्तार, हथियार बरामद||लातेहार: बालूमाथ में जहरीले जंतु के काटने से महिला की मौत, परिजनों का हाल बेहाल||पीएम मोदी, अमित शाह और राजनाथ सिंह झारखंड में करेंगे चुनावी सभा
Saturday, May 11, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामूपलामू प्रमंडल

पलामू: महिला ने बच्चे के साथ की आत्महत्या की कोशिश, पुलिस कर्मी की तत्परता से बची जान

पलामू : पारिवारिक विवाद में अपने बच्चे के साथ आत्महत्या करने के लिए कोयल पुल से नदी में छलांग लगा रही एक महिला को सहायक पुलिस के जवान ने रोककर उसकी जान बचायी। महिला एक बच्चे को दुपट्टे से पीठ पर बांधकर नदी में छलांग लगाने के लिए कोयल ब्रिज की रेलिंग पर चढ़ी थी। इसी क्रम में जवान ने तत्परता दिखायी और महिला को कूदने से रोक दिया। उसे चेक पोस्ट लाया गया। समझाने के बाद महिला को चैनपुर थाना भेज दिया।

महिला की पहचान चैनपुर के अस्पताल चौक के पास रहने वाले इस्तेखार खान की 24 वर्षीय पत्नी जुगनू बीवी के रूप में हुई है। इस संबंध में महिला के भाई समेत मायके पक्ष के लोगों को भी सूचना दी गयी है।

चैनपुर चेक पोस्ट के सहायक पुलिस के जवान अखिलेश पासवान के अनुसार घटना सोमवार सुबह करीब 8.45 बजे की है। वह चेक पोस्ट पर ड्यूटी में तैनात था। इसी बीच एक महिला एक बच्चे को लेकर चैनपुर की ओर से आयी और कोयल ब्रिज पर आकर खड़ी हो गयी। महिला के हाव-भाव से लगता था कि वह परेशान है। इसी बीच वह अपने दुपट्टे से बच्चे को पीठ पर बांधने लगी और छलांग लगाने के लिए रेलिंग के ऊपर चढ़ रही थी। जैसे ही उसे इसका आभास हुआ, वह फौरन दौड़ते हुए मौके पर पहुंचा और महिला को छलांग लगाने से रोक दिया। साथ ही उसे समझा बुझाकर चेक पोस्ट में लाया। यहां महिला रोती बिलखते नजर आयी।

इस संबंध में चैनपुर थाना प्रभारी को सूचना दी गयी और फिर पुलिस के आने के बाद महिला को थाने ले जाया गया। पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

इधर जानकारी मिली है कि महिला पारिवारिक विवाद के कारण आत्महत्या करने के लिए कोयल ब्रिज पर पहुंची थी। महिला की शादी 5-6 वर्ष पहले हुई थी और उसके दो बच्चे हैं। गोतनी के साथ उसका विवाद होना बताया जाता है। महिला का मायके लेस्लीगंज में है। उसके भाई गुड्डू खान ने बताया कि इस संबंध में सूचना मिली है। जानकारी लेने के लिए चैनपुर थाना और बहन के घर जा रहे हैं। वहां से जानकारी लेने के बाद कारण स्पष्ट किया जायेगा।

Palamu Latest News Today