Breaking :
||रांची में ब्राउन शुगर के मुख्य सप्लायर समेत छह तस्कर गिरफ्तार||रांची में अपराध की योजना बनाते चार बदमाश गिरफ्तार, हथियार बरामद||लातेहार: बालूमाथ में जहरीले जंतु के काटने से महिला की मौत, परिजनों का हाल बेहाल||पीएम मोदी, अमित शाह और राजनाथ सिंह झारखंड में करेंगे चुनावी सभा||पलामू: चतरा लोकसभा प्रत्याशी के पक्ष में सतबरवा के सरकारी शिक्षक कर रहे थे नारेबाजी, वीडियो वायरल||पलामू: प्रेम प्रसंग में युवक ने फां*सी लगाकर की आत्म*हत्या, छानबीन में जुटी पुलिस||रांची में वाहन चेकिंग के दौरान कार से मिले 45.90 लाख रुपये||मंत्री आलमगीर के PS संजीव लाल को लेकर झारखंड मंत्रालय पहुंची ED की टीम, तलाशी में मिले दो लाख कैश||झारखंड प्रशासनिक सेवा के सात अफसरों पर विभागीय कार्रवाई का आदेश||लातेहार: मनिका में पेड़ से लटका मिला अज्ञात व्यक्ति का शव
Friday, May 10, 2024
पलामू प्रमंडललातेहार

लातेहार: पोचरा में डबल खस्सी टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का होगा आयोजन

लातेहार : सदर प्रखंड के पोचरा गांव में सुभाषचंद्र बोस क्लब के तत्वावधान में 17वीं डबल खस्सी टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन शनिवार 23 दिसंबर से किया जा रहा है।

इसकी जानकारी देते हुए क्लब के सचिव अनूप कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता के विजेता को एक बड़ी खस्सी व एक ट्रॉफी और उपविजेता को एक खस्सी पुरस्कार के रूप में दी जायेगी, साथ ही फाइनल मैच में मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार भी दिया जायेगा।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए एक कमेटी का गठन किया गया है, जिसमें लाल अभिषेक नाथ शाहदेव, जाबिर अंसारी, रूपेश प्रसाद, दिलीप प्रसाद, बलराम प्रसाद, पंकज सिंह देव, प्रकाश सिंह, डब्लू, असफाक, नाजिम, विकास सिंह, सज्जाद, नौशाद, सैफी अफसर आलम, अरमान अंसारी, लाल गौरव नाथ शाहदेव, रामलगन राम, मनोज मिंज, अमित कुमार आदि शामिल किये गये हैं।

प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में क्लब के सचिव अनुप कुमार, जिप सदस्य बिनोद उराँव, पूर्व मुखिया रामेश्वर सिंह, मुखिया रामजी सिंह, लाल आशीष शाहदेव, अनुपम कुमार मिश्रा, पुरूषोत्तम लाल को शामिल किया गया है। प्रतियोगिता के लिए नामांकन शुल्क 601 रुपये रखा गया है। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए मोबाइल नंबर 7004356714 और 6207830595 पर संपर्क किया जा सकता है।

प्रतियोगिता के सभी मैच राजकीय मध्य विद्यालय पोचरा के खेल मैदान में खेला जायेगा। प्रतियोगिता का फाइनल मैच 31 दिसंबर को खेला जायेगा।

Latehar Latest News Today