Breaking :
||रांची में ब्राउन शुगर के मुख्य सप्लायर समेत छह तस्कर गिरफ्तार||रांची में अपराध की योजना बनाते चार बदमाश गिरफ्तार, हथियार बरामद||लातेहार: बालूमाथ में जहरीले जंतु के काटने से महिला की मौत, परिजनों का हाल बेहाल||पीएम मोदी, अमित शाह और राजनाथ सिंह झारखंड में करेंगे चुनावी सभा||पलामू: चतरा लोकसभा प्रत्याशी के पक्ष में सतबरवा के सरकारी शिक्षक कर रहे थे नारेबाजी, वीडियो वायरल||पलामू: प्रेम प्रसंग में युवक ने फां*सी लगाकर की आत्म*हत्या, छानबीन में जुटी पुलिस||रांची में वाहन चेकिंग के दौरान कार से मिले 45.90 लाख रुपये||मंत्री आलमगीर के PS संजीव लाल को लेकर झारखंड मंत्रालय पहुंची ED की टीम, तलाशी में मिले दो लाख कैश||झारखंड प्रशासनिक सेवा के सात अफसरों पर विभागीय कार्रवाई का आदेश||लातेहार: मनिका में पेड़ से लटका मिला अज्ञात व्यक्ति का शव
Friday, May 10, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

झारखंड में आठ दिनों तक रहेंगे राहुल गांधी, 13 जिलों से गुजरेगी कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा

रांची : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की अध्यक्षता में गुरुवार को नई दिल्ली में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिवों, प्रभारियों, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्षों और कांग्रेस विधायक दल के नेताओं की महत्वपूर्ण बैठक हुई। इसमें झारखंड कांग्रेस के प्रभारी गुलाम अहमद मीर, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर, कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम भी उपस्थित हुए।

बैठक में मुख्य रूप से आगामी लोकसभा चुनाव और राहुल गांधी की 14 जनवरी से मणिपुर से शुरूआत होने वाली भारत जोड़ो न्याय यात्रा के संबंध में विचार-विमर्श किया गया। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव सह मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने कहा कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा मणिपुर से शुरू होकर नागालैंड, असम, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, पश्चिम बंगाल, और बिहार होते हुए झारखंड में प्रवेश करेगी।

उन्होंने कहा कि यह यात्रा झारखंड में 804 किमी तय करेगी और 13 जिलों से होकर गुरजेगी। इस दौरान राहुल गांधी का आठ दिनों का प्रवास झारखंड में होगा। उन्होंने कहा कि यह यात्रा 15 राज्य, 110 जिले से होते हुए सामाजिक न्याय और जनता के मूल सवालों जैसे महंगाई, बेरोजगारी, किसानों और मजदूरों की दयनीय स्थिति, जातिगत जनगणना आदि जैसे मसलों पर जन-जागरण करेगी।