Breaking :
||रांची में ब्राउन शुगर के मुख्य सप्लायर समेत छह तस्कर गिरफ्तार||रांची में अपराध की योजना बनाते चार बदमाश गिरफ्तार, हथियार बरामद||लातेहार: बालूमाथ में जहरीले जंतु के काटने से महिला की मौत, परिजनों का हाल बेहाल||पीएम मोदी, अमित शाह और राजनाथ सिंह झारखंड में करेंगे चुनावी सभा||पलामू: चतरा लोकसभा प्रत्याशी के पक्ष में सतबरवा के सरकारी शिक्षक कर रहे थे नारेबाजी, वीडियो वायरल||पलामू: प्रेम प्रसंग में युवक ने फां*सी लगाकर की आत्म*हत्या, छानबीन में जुटी पुलिस||रांची में वाहन चेकिंग के दौरान कार से मिले 45.90 लाख रुपये||मंत्री आलमगीर के PS संजीव लाल को लेकर झारखंड मंत्रालय पहुंची ED की टीम, तलाशी में मिले दो लाख कैश||झारखंड प्रशासनिक सेवा के सात अफसरों पर विभागीय कार्रवाई का आदेश||लातेहार: मनिका में पेड़ से लटका मिला अज्ञात व्यक्ति का शव
Friday, May 10, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडसंथाल परगना

झारखंड: त्रिकोणीय प्रेम प्रसंग में शिक्षिका सहित दो की हत्या, एक गंभीर

गोड्डा : जिले के पोड़ैयाघाट के उत्क्रमित उच्च विद्यालय चतरा में प्रेम प्रसंग में शिक्षक रवि रंजन ने मंगलवार को अंधाधुंध फायरिंग कर दो शिक्षकों को मौत के घाट उतार दिया। बाद में खुद को भी गोली मार ली। स्कूल की लाइब्रेरी हाॅल में छह राउंड गोलियां चली हैं। मृतकों में सुजाता देवी और आदेश सिंह हैं।

बताया जाता है कि स्कूल में क्लास चल रही थी। इस बीच तीनों शिक्षकों ने लाइब्रेरी रूम में प्रवेश किया और अंदर से बंद कर दिया। इसके बाद गोली चलने की आवाज आयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जब दरवाजे को तोड़ा तो पाया कि यूपी चंदौली गांव के रहने वाले शिक्षक आदर्श कुमार सिंह कुर्सी पर मृत पड़े थे। गोली उसके सीने में लगी थी। दूसरी ओर शिक्षिका सुजाता कुमारी भी जमीन पर गिरी पड़ी थी। उसकी भी मौत हो चुकी थी। सुजाता के पति फौज में हैं। तीसरे रवि रंजन की कनपटी में गोली लगी थी। उसकी हालत भी गंभीर है। पुलिस ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पोड़ैयाहाट भेज दिया। गोली मारने वाले रवि रंजन का पत्नी से संबंध विच्छेद हो गया है। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।

Jharkhand Breaking News Today