Breaking :
||रांची में ब्राउन शुगर के मुख्य सप्लायर समेत छह तस्कर गिरफ्तार||रांची में अपराध की योजना बनाते चार बदमाश गिरफ्तार, हथियार बरामद||लातेहार: बालूमाथ में जहरीले जंतु के काटने से महिला की मौत, परिजनों का हाल बेहाल||पीएम मोदी, अमित शाह और राजनाथ सिंह झारखंड में करेंगे चुनावी सभा||पलामू: चतरा लोकसभा प्रत्याशी के पक्ष में सतबरवा के सरकारी शिक्षक कर रहे थे नारेबाजी, वीडियो वायरल||पलामू: प्रेम प्रसंग में युवक ने फां*सी लगाकर की आत्म*हत्या, छानबीन में जुटी पुलिस||रांची में वाहन चेकिंग के दौरान कार से मिले 45.90 लाख रुपये||मंत्री आलमगीर के PS संजीव लाल को लेकर झारखंड मंत्रालय पहुंची ED की टीम, तलाशी में मिले दो लाख कैश||झारखंड प्रशासनिक सेवा के सात अफसरों पर विभागीय कार्रवाई का आदेश||लातेहार: मनिका में पेड़ से लटका मिला अज्ञात व्यक्ति का शव
Friday, May 10, 2024
पलामू प्रमंडललातेहार

उपायुक्त गरिमा सिंह ने की प्रेस वार्ता, कहा- विकास योजनाओं को गति देना और उन्हें धरातल पर सफल बनाना पहली प्राथमिकता होगी

Latehar DC Garima Singh

लातेहार : जिले के 25वें उपायुक्त के रूप में गरिमा सिंह ने पदभार ग्रहण कर लिया है। आज उपायुक्त कार्यालय प्रकोष्ठ में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी गरिमा सिंह की अध्यक्षता में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। सबसे पहले उपायुक्त सभी प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधियों से परिचित हुए।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

इस दौरान उपायुक्त ने कहा कि लातेहार जिले में विकास योजनाओं को गति देना और उन्हें धरातल पर सफल बनाना पहली प्राथमिकता होगी। साथ ही केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं को क्रियान्वित कराने का प्रयास करना हमारी मुख्य प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि वह जिले की बेहतरी और आम लोगों के कल्याण के लिए हमेशा तत्परता से काम करती रहेंगी। उन्होंने आगे कहा कि जिले के विकास में आप सभी का सहयोग अपेक्षित है।

प्रेस वार्ता में विभिन्न विभागों की उपलब्धियों पर चर्चा की गयी साथ ही उपायुक्त ने सभी पत्रकारों से पूरे जिले की प्रमुख समस्याओं के बारे में जाना। मौके पर जिले के पत्रकारों ने जिले की महत्वपूर्ण समस्याओं एवं सुझावों को उपायुक्त के समक्ष रखा।

प्रेस वार्ता में विशेष कार्य पदाधिकारी गोपनीय शाखा श्रेयांश, प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Latehar DC Garima Singh