Breaking :
||रांची में ब्राउन शुगर के मुख्य सप्लायर समेत छह तस्कर गिरफ्तार||रांची में अपराध की योजना बनाते चार बदमाश गिरफ्तार, हथियार बरामद||लातेहार: बालूमाथ में जहरीले जंतु के काटने से महिला की मौत, परिजनों का हाल बेहाल||पीएम मोदी, अमित शाह और राजनाथ सिंह झारखंड में करेंगे चुनावी सभा||पलामू: चतरा लोकसभा प्रत्याशी के पक्ष में सतबरवा के सरकारी शिक्षक कर रहे थे नारेबाजी, वीडियो वायरल||पलामू: प्रेम प्रसंग में युवक ने फां*सी लगाकर की आत्म*हत्या, छानबीन में जुटी पुलिस||रांची में वाहन चेकिंग के दौरान कार से मिले 45.90 लाख रुपये||मंत्री आलमगीर के PS संजीव लाल को लेकर झारखंड मंत्रालय पहुंची ED की टीम, तलाशी में मिले दो लाख कैश||झारखंड प्रशासनिक सेवा के सात अफसरों पर विभागीय कार्रवाई का आदेश||लातेहार: मनिका में पेड़ से लटका मिला अज्ञात व्यक्ति का शव
Friday, May 10, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामू प्रमंडललातेहारहेरहंज

लातेहार: पलामू और चतरा के सीमावर्ती इलाकों में अफगान की तर्ज पर की गयी है अवैध पोस्ते की खेती

लातेहार : पोस्ता की अवैध खेती पर नियंत्रण के लिए केंद्र व राज्य सरकार द्वारा काफी प्रयास किये गये। लेकिन चतरा, पलामू व लातेहार जिले के सीमावर्ती क्षेत्र स्थित हेरहंज व बरियातू थाना क्षेत्र के पाडरम, आशुवे, महुआटांड़, सेमरखाड़, मसूरिया तरी, कुरांग, हेरनहोपा, लेवराही, जावाबार, बालूभांग समेत कई गांवों के जंगलों में इन दिनों भारी मात्रा में पोस्ते की अवैध खेती की गयी है।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

सूत्रों की मानें तो सीमावर्ती इलाके में दो सौ एकड़ से अधिक में यह फसल उगायी गयी है। जिसे मिनी अफगानिस्तान कहा जा सकता है। वर्तमान में अफीम निकालने का काम जोरों पर चल रहा है। सूत्रों के मुताबिक, इस साल 2024 में जिस तरह से पोस्ते की खेती की गयी है, इसमें जब तक पुलिस का संरक्षण प्राप्त नहीं होगा, तब तक इतने बड़े पैमाने पर पोस्ते की खेती नहीं की जा सकती है। जो जांच का विषय है।

हालांकि इस अवैध कारोबार को लेकर कई बार मीडिया, अखबारों में खबर छपने के बाद भी प्रसाशन के द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया जाना बड़ा सवाल खड़ा करता है। सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि एक तरफ जहां जिला प्रशासन से लेकर पुलिस प्रशासन तक इस अवैध खेती से जुड़े लोगों को खेती नहीं करने की हिदायत देते हुए सख्त कानूनी कार्रवाई की चेतावनी देते हैं। वहीं दूसरी तरफ इन दिनों बड़े पैमाने पर इस अवैध पोस्ते की फसल को चीरा लगाकर अफीम निकालने का काम जोरों पर चल रहा है। आस-पास के इलाकों के पुरुषों और महिलाओं को पैसे का लालच देकर इस कार्य के लिए कैम्प में रखा गया है। इनके द्वारा अफ़ीम निकालने का काम जोरों से चल रहा है।

Latehar Poppy Cultivation News