Breaking :
||चतरा से कांग्रेस उम्मीदवार केएन त्रिपाठी 30 को करेंगे नामांकन||चतरा से भाजपा उम्मीदवार कालीचरण सिंह 26 को दाखिल करेंगे नामांकन||पलामू लोकसभा: अंतिम दिन तीन उम्मीदवारों ने किया नामांकन, कुल 11 ने भरा पर्चा||पलामू में 490 ग्राम अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, कैश समेत अन्य सामान बरामद||झारखंड में दो IPS अधिकारियों का तबादला, अधिसूचना जारी||पलामू में देशी पिस्तौल के साथ तीन बदमाश गिरफ्तार, जेल||पलामू: हाथों की मेहंदी का रंग उतरने से पहले ही उजड़ गया मांग का सिन्दूर, शादी के छह दिन बाद ही दूल्हे की सड़क हादसे में मौत||पलामू: महुआ चुनने गयी दो सगी बहनों की नदी में डूबने से मौत, आक्रोश||पलामू: दो ऑटो की टक्कर में एक महिला की मौत, शादी समारोह से लौट रहे एक ही परिवार के नौ घायल||पलामू: दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक की मौत, पंद्रह घायल
Friday, April 26, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

15 अगस्त को झारखंड के 26 पुलिसकर्मियों को विभिन्न सेवाओं के लिए मेडल

रांची : भारत सरकार ने झारखंड के 26 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को विभिन्न सेवाओं के लिए मेडल से नवाजा है। भारतीय स्वतंत्रता दिवस पर इसकी विधिवत घोषणा की गई है। मेडल पाने वालों में शहीद होने वाले छह पुलिसकर्मी भी हैं। उन्हें मरणोपरांत यह पदक प्रदान किया गया है। नक्सली हमले में ये छह जवान शहीद हो गए थे। इस सम्मान के माध्यम से भारत सरकार ने उनकी शहादत को याद किया है।

Kidzee Ad

रांची की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

जानकारी के मुताबिक झारखंड के 14 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को पुलिस वीरता पदक मिला है। इसके साथ ही एक पुलिस अधिकारी को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक दिया गया है। वहीं, 11 पुलिस कर्मियों को सराहनीय सेवा के लिए पुलिस मेडल मिला है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पदक प्राप्त करने वाले सभी 26 पुलिस अधिकारियों और पुलिस कर्मचारियों की सूची जारी की है।

14 को पुलिस वीरता पदक

नक्सली हमले में शहीद हुए जवानों में अजय कुजूर, देव कुमार महतो, कुंदन कुमार सिंह, अजीत ओरेया, परमानंद चौधरी और कृष्ण प्रसाद नैपन को मरणोपरांत पुलिस वीरता पदक मिला है। इसके अलावा पूर्वी सिंहभूम जिले के जमशेदपुर के विजय शंकर, इंस्पेक्टर सुशील टुडू, इंस्पेक्टर प्रभात रंजन राय, कांस्टेबल रंजीत कुमार, कांस्टेबल छोटे लाल कुमार, इंस्पेक्टर फुगुवा होरो, इंस्पेक्टर लालेश्वर महतो और इंस्पेक्टर रामेश्वर भगत को भी पुलिस वीरता पदक मिला है।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

विशिष्ट योगदान के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक

भारतीय गृह मंत्रालय द्वारा जारी सूची के अनुसार रांची जिले के चुटिया इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी वेंकटेश कुमार को राष्ट्रपति पुलिस पदक मिला है। यह पदक उन्हें पुलिस सेवा में उनके विशिष्ट योगदान के लिए दिया गया है। राष्ट्रपति पदक मिलने से पुलिस महकमे में खुशी की लहर है।

11 पुलिस कर्मियों को सराहनीय सेवा मेडल

झारखंड के 11 पुलिस कर्मियों को सराहनीय सेवा के लिए पुलिस मेडल मिला है। इनमें डीएसपी अरविंद कुमार, डीएसपी अनिमेष कुमार गुप्ता, इंस्पेक्टर विमलकांत कुंवर, सब इंस्पेक्टर साकिर अंसारी, असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर जेम्स टोप्पो, असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर रजनीश कुमार, हवलदार मुकरू सुंडी, हवलदार बलराम बहादुर राणा, हवलदार सुभाष धोबी, सिपाही मंगल गुरुंग और लालू लामा शामिल हैं।