Breaking :
||मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने लोकसभा चुनाव में झारखंड का मतदान प्रतिशत बेहतर रहने की जतायी संभावना||पलामू: तेज रफ्तार बोलेरो बाइक सवार को रौंदते हुए पलटा, एक की मौत, महिला समेत छह घायल||लोहरदगा: अनियंत्रित कार पेड़ और ट्रक से टकरायी, दो की मौत, तीन घायल||पलामू लोकसभा: दो उम्मीदवारों ने लिए नाम वापस, अब चुनाव मैदान में नौ प्रत्याशी, चुनाव चिन्ह आवंटित||झारखंड एकेडमिक काउंसिल कल जारी करेगा इंटर का रिजल्ट, यहां देखें||लातेहार: आदर्श आचार संहिता उल्लंघन मामले में कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष पर FIR दर्ज||पलामू: अपराध की योजना बनाते हथियार के साथ दो बदमाश गिरफ्तार||पलामू में हथियार तस्कर गिरोह का एक सदस्य गिरफ्तार, तीन हथियार बरामद, बिहार से करता था हथियारों की तस्करी||भीषण गर्मी और लू के कारण झारखंड में KG से 8वीं तक की कक्षाएं स्थगित, सरकार ने जारी किया आदेश||लातेहार: हेरहंज में तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरायी, दो की मौत
Tuesday, April 30, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामूपलामू प्रमंडल

पलामू: TSPC का एरिया कमांडर गिरफ्तार, चतरा मुठभेड़ से भागकर अपने गांव में ली थी शरण

पलामू : शुक्रवार को चतरा जिले में पुलिस और प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन टीएसपीसी के एक दस्ते के साथ मुठभेड़ के बाद भागे स्वयंभू एरिया कमांडर को शनिवार को पलामू में गिरफ्तार कर लिया गया। मुठभेड़ कुंदा थाना क्षेत्र में हुई थी।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

पलामू जिले के एएसपी ऋषभ गर्ग ने शनिवार को बताया कि मुठभेड़ शुक्रवार को पलामू जिले के सीमावर्ती थाना क्षेत्र मनातू से सटे कुंदा जंगल में हुई थी। एएसपी ने बताया कि उस मुठभेड़ में पुलिस को भारी पड़ता देख टीएसपीसी एरिया कमांडर संतोष भुइयां भाग गया था और जिले के मनातू थाना क्षेत्र के नागद गांव में शरण ली थी, जहां विशेष पुलिस टीम ने छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। इसी गांव में संतोष भुइयां का घर है। एएसपी ने बताया कि संतोष से पुलिस पूछताछ कर रही है। पूछताछ के बाद उसे चतरा पुलिस को सौंप दिया जायेगा।

गौरतलब है कि कुंदा मुठभेड़ में टीएसपीसी उग्रवादियों द्वारा छोड़ी गयी एक पिस्तौल, 25 कारतूस और बड़ी संख्या में उग्रवादियों का सामान पुलिस ने बरामद किया था।

संतोष भुइयां पलामू के मनातू थाना क्षेत्र में 2021 में सुरक्षा बलों के साथ हुए मुठभेड़ में शामिल था। वह 2022 में चतरा के कुंदा थाना क्षेत्र में सुरक्षाबलों के साथ हुए मुठभेड़ की घटना में शामिल था। उसपर पलामू चतरा सहित अन्य जिलों के थानों में कई मामले दर्ज हैं।