Breaking :
||रांची में बर्ड फ्लू, दो डॉक्टर समेत छह संक्रमित, किया गया क्वारंटाइन||गुमला: सिसई थाने का मुंशी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार||गढ़वा: सरकारी आवास में फंदे से लटका मिला विशुनपुरा BDO का शव, मानसिक रूप से थे परेशान||पलामू: माओवादी राजेन्द्र भुइयां समेत दो गिरफ्तार, भरठुआ बंदूक समेत अन्य सामान बरामद||रांची के पूर्व सांसद रामटहल चौधरी ने छोड़ी कांग्रेस, टिकट नहीं मिलने से थे नाराज, 28 मार्च को कांग्रेस में हुए थे शामिल||चाचा के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पायेंगे पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कोर्ट ने खारिज की अंतरिम जमानत याचिका||लातेहार: लोकसभा चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने साझा की जानकारी, कहा…||पलामू: बारातियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलटी, 12 लोग घायल, सड़क निर्माण कंपनी के खिलाफ ग्रामीणों में रोष||पलामू: मजदूरों को ले जा रही पिकअप वैन पलटी, एक की मौत, दस से अधिक घायल, सड़क जाम||झारखंड में हीट वेव को लेकर यलो अलर्ट जारी, 30 अप्रैल तक घर से नहीं निकलने की चेतावनी
Sunday, April 28, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरउत्तरी छोटानागपुरझारखंड

हेमंत सरकार पर जमकर बरसे बाबूलाल, कहा- भाजपा की सरकार बनी तो छह महीने में भरे जायेंगे सभी रिक्त पद

बोकारो : संकल्प यात्रा के छठें चरण के दौरान शनिवार को गोमिया विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार पर जमकर हमला बोला एवं भ्रष्टाचार मुक्त, अपराध मुक्त शासन के लिए भाजपा की सरकार बनाने का आह्वान किया।

जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने रोजगार नहीं तो भत्ता और नियुक्ति वर्ष की घोषणाएं करते रहे लेकिन नियुक्ति नदारद है। हेमंत को दलालों, बिचौलियों और कोयला, बालू लुटाने से फुर्सत नहीं है। भाजपा की सरकार बनी तो छह महीने में रिक्त पड़े पदों को भरा जायेगा।

उन्होंने कहा कि राज्य में भ्रष्टाचार चरम पर है। पैसे लेकर अयोग्य व्यक्तियों का राशन कार्ड बनाया जा रहा है जबकि गरीब व्यक्ति भूखे मरने को मजबूर है। अंचल ब्लॉक और जिले के सरकारी कार्यालयों में बिना पैसे दिये कोई काम नहीं होता है। जन्म प्रमाण पत्र से लेकर मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने में भी पैसे देना पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार गांव, गरीब, किसान और महिला के लिए समर्पित है। केन्द्र सरकार ने महिलाओं के लिए लोकसभा और विधानसभा में आरक्षण बिल लाकर बड़ा तोहफ़ा दिया है। इस बिल के तहत 33 प्रतिशत बहनों को इसका लाभ मिलेगा। इससे पहले रक्षा बंधन में बहनों को गैस पर सब्सिडी का बड़ा तोहफा दिया था। इस योजना के तहत 75 लाख नये को भी जोड़ा जाना है जबकि कांग्रेस काल में पैरवी वालों को गैस कनेक्शन मिलता था। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने कारीगरों के लिए विश्वकर्मा योजना लांच किया। इसके तहत 13 हजार करोड़ के बजट का भी प्रावधान किया गया है। ट्रेनिंग के दौरान स्टाइपेंड भी मिलेगा।

Babulal Marandi Sanklp Yatra News