Breaking :
||किसी भी हाल में पिछड़ों और दलितों के आरक्षण को छिनने नहीं देंगे: मोदी||इंडी गठबंधन अब वोट जिहाद का ले रहा सहारा : मोदी||लोहरदगा: नाबालिग लड़की के साथ पांच युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, मामला दर्ज||प्रथम JPSC नियुक्ति परीक्षा गड़बड़ी मामले में CBI ने दाखिल किया आरोप पत्र, 37 लोगों को बनाया आरोपी||लातेहार: कल बाधित रहेगी शहर में बिजली आपूर्ति सेवा||झारखंड: चार नाबालिग लड़कों ने युवती के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो बनाकर किया वायरल||6 मई से झारखंड के इन इलाकों में बारिश की संभावना, हीट वेब से मिलेगी राहत||पलामू: हाइवा की चपेट में आने से युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने हाइवा समेत चार वाहनों में लगायी आग||लातेहार: शादी का झांसा देकर विधवा महिला से यौन शोषण करने व पैसे ऐंठने का आरोप, मामला दर्ज||प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे रांची, भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद किया रोड शो
Sunday, May 5, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

रांची में बाइक सवार अपराधियों ने महिला से झपटे पांच लाख रुपये, पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज

रांची : राजधानी के नामकुम थाना क्षेत्र स्थित एसबीआई बैंक के पास सोमवार को बाइक सवार अपराधी एक महिला से पांच लाख रुपये छीन कर फरार हो गया। पीड़ित महिला का नाम गीता देवी है। वह नामकुम के जोरार निवासी रिटायर्ड फौजी प्रभात शंकर की पत्नी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

रांची की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

जानकारी के अनुसार गीता देवी अपने भतीजे के साथ नामकुम थाना क्षेत्र स्थित एसबीआई बैंक में बेटी की शादी के लिए पैसे निकालने गयी थी। 25 जनवरी को उसकी बेटी की शादी होनी है। जैसे ही वह रुपये निकालकर बैंक से बाहर आयी। इसी बीच पहले से रेकी कर रहे बाइक सवार अपराधियों ने महिला से रुपयों से भरा बैग छीन लिया और रामपुर की ओर फरार हो गये। पुलिस बैंक और उसके आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।