Breaking :
||रांची: हरमू फल मंडी में लगी भीषण आग, मची अफरातफरी||पीएम मोदी पलामू, लोहरदगा और चाईबासा में जनसभाओं को करेंगे संबोधित||गांडेय सीट से कल नामांकन दाखिल करेंगी कल्पना सोरेन, सास और ससुर का लिया आशीर्वाद||रांची में बर्ड फ्लू, दो डॉक्टर समेत छह संक्रमित, किया गया क्वारंटाइन||गुमला: सिसई थाने का मुंशी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार||गढ़वा: सरकारी आवास में फंदे से लटका मिला विशुनपुरा BDO का शव, मानसिक रूप से थे परेशान||पलामू: माओवादी राजेन्द्र भुइयां समेत दो गिरफ्तार, भरठुआ बंदूक समेत अन्य सामान बरामद||रांची के पूर्व सांसद रामटहल चौधरी ने छोड़ी कांग्रेस, टिकट नहीं मिलने से थे नाराज, 28 मार्च को कांग्रेस में हुए थे शामिल||चाचा के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पायेंगे पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कोर्ट ने खारिज की अंतरिम जमानत याचिका||लातेहार: लोकसभा चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने साझा की जानकारी, कहा…
Monday, April 29, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

BJP प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के खिलाफ थाने में मामला दर्ज, जानिये वजह

रांची : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के खिलाफ कांके थाना में गुरुवार को एफआइआर दर्ज कराये जाने का मामला प्रकाश में आया है। मरांडी के खिलाफ कांके के रहने वाले सोनू तिर्की ने प्राथमिकी दर्ज करवाई है।

प्राथमिकी में कहा गया है कि बाबूलाल मरांडी ने राजनीतिक लाभ लेने के लिए शिबू सोरेन और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ घृणित और अपमानजनक शब्दों का सोशल मीडिया पर इस्तेमाल करते हुए टिप्पणी की है। इससे आदिवासी समाज आहत है। सोनू तिर्की की ओर से दिये गये लिखित आवेदन के आधार पर आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत कांके थाना में (कांड संख्या 210/ 23 ) एफआईआर दर्ज कर ली गयी है। कांके थाना प्रभारी अभास कुमार ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है।