Breaking :
||रांची में वाहन चेकिंग के दौरान कार से मिले 45.90 लाख रुपये||मंत्री आलमगीर के PS संजीव लाल को लेकर झारखंड मंत्रालय पहुंची ED की टीम, तलाशी में मिले दो लाख कैश||झारखंड प्रशासनिक सेवा के सात अफसरों पर विभागीय कार्रवाई का आदेश||लातेहार: मनिका में पेड़ से लटका मिला अज्ञात व्यक्ति का शव||चतरा: चोरी की पांच बाइक के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार||लातेहार: बालूमाथ में एम्बुलेंस की चपेट में आने से वृद्ध की मौत||पलामू में आकाशीय बिजली गिरने से तीन बच्चों की मौत||पलामू: कपड़ा व्यवसायी से पांच लाख की रंगदारी की मांग, नहीं देने पर गोली मारने की चेतावनी||जवानों को गढ़वा ले जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, 12 से अधिक घायल, चार दिल्ली एयरलिफ्ट||लातेहार: सड़क लूट गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, एक देशी पिस्तौल और तीन देसी बंदूक बरामद
Thursday, May 9, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

मुख्यमंत्री हेमंत ने दिया स्तीफा, चंपई सोरेन होंगे नये मुख्यमंत्री, हाउस अरेस्ट रहेंगे हेमंत

Jharkhand Political Crisis News

रांची : चंपई सोरेन राज्य के अगले मुख्यमंत्री होंगे। मुख्यमंत्री आवास में बुधवार की रात हुई महागठबंधन विधायक दल की बैठक में उन्हें विधायक दल का नेता चुना गया। इसके बाद महागठबंधन के सभी विधायक बस से राजभवन के लिए निकले।

कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास के गेट नंबर-दो से दो टूरिस्ट बसें सीएम आवास के अंदर घुसी थीं। उन्हीं बसों में बैठकर विधायक राजभवन के लिए गये हैं। अब सबकी निगाहें राजभवन पर है। सूत्रों का कहना है कि ईडी हेमंत सोरेन को हाउस अरेस्ट कर उनके पुराने आवास में रखेगी।

गौरतलब है कि झारखंड में बड़ा सियासी घटनाक्रम देखने को मिल रहा है। घोटाला मामले में जांच के दायरे में आने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है। इस बीच उन्होंने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। वहीं झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के विधायकों ने चंपई सोरेन को विधायक दल का नेता चुन लिया है। कोल्हान टाइगर नाम से मशहूर चंपई सोरेन अब राज्य के अगले मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

अब सूत्रों का कहना है कि हेमंत सोरेन को ईडी ऑफिस ले जाया गया है।

Jharkhand Political Crisis News