Breaking :
||मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने लोकसभा चुनाव में झारखंड का मतदान प्रतिशत बेहतर रहने की जतायी संभावना||पलामू: तेज रफ्तार बोलेरो बाइक सवार को रौंदते हुए पलटा, एक की मौत, महिला समेत छह घायल||लोहरदगा: अनियंत्रित कार पेड़ और ट्रक से टकरायी, दो की मौत, तीन घायल||पलामू लोकसभा: दो उम्मीदवारों ने लिए नाम वापस, अब चुनाव मैदान में नौ प्रत्याशी, चुनाव चिन्ह आवंटित||झारखंड एकेडमिक काउंसिल कल जारी करेगा इंटर का रिजल्ट, यहां देखें||लातेहार: आदर्श आचार संहिता उल्लंघन मामले में कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष पर FIR दर्ज||पलामू: अपराध की योजना बनाते हथियार के साथ दो बदमाश गिरफ्तार||पलामू में हथियार तस्कर गिरोह का एक सदस्य गिरफ्तार, तीन हथियार बरामद, बिहार से करता था हथियारों की तस्करी||भीषण गर्मी और लू के कारण झारखंड में KG से 8वीं तक की कक्षाएं स्थगित, सरकार ने जारी किया आदेश||लातेहार: हेरहंज में तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरायी, दो की मौत
Monday, April 29, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

झारखंड में सर्द हवाओं ने बढ़ायी कनकनी, फिर बारिश के आसार

Jharkhand Weather Update News

रांची : उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र से आ रही पहाड़ों की ठंडी हवाओं के कारण झारखंड के मौसम का मिजाज बदल गया है। दिन में धूप रहेगी लेकिन दोपहर में ठंडी हवाओं के कारण कनकनी बढ़ गयी है। यह स्थिति अगले पांच से छह दिनों तक रहने की संभावना है। राज्य के लोगों को एक बार फिर कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है।

रांची मौसम विभाग के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि अगले चार दिनों तक तापमान में गिरावट जारी रहेगी। इस दौरान तापमान में तीन से पांच डिग्री की गिरावट आयेगी। 14 जनवरी के बाद तापमान में कोई बदलाव नहीं होगा। 15 जनवरी तक पूरे राज्य में सुबह और शाम को कोहरा देखने को मिलेगा। इस दौरान दक्षिणी हिस्से में अत्यधिक कोहरे का असर देखा जा सकता है। केंद्र के मुताबिक 18 जनवरी को राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

आने वाले दिनों में रांची में मौसम साफ रहेगा। 15 जनवरी तक यहां तापमान में गिरावट रहेगी। सुबह और शाम को कोहरे के बाद दिन में आसमान साफ रहेगा। साथ ही मौसम शुष्क रहेगा। 17 जनवरी को राज्य में आंशिक रूप से बादल छाये रह सकते हैं। इस दौरान तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के विभिन्न जिलों में तापमान में गिरावट दर्ज की गयी। यहां सबसे कम तापमान चतरा में 3.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। गढ़वा, लातेहार, पलामू का तापमान 5.7 डिग्री दर्ज किया गया। खूंटी और लोहरदगा का तापमान 6.5 डिग्री रहा। धनबाद, गिरिडीह, हज़ारीबाग़, जामताड़ा, साहेबगंज, रांची का तापमान 7.5 से 7.9 डिग्री तक रहा। बोकारो, सिमडेगा का तापमान 8.7 डिग्री, देवघर, गोड्डा का तापमान 9.5 डिग्री रहा।

Jharkhand Weather Update News