Wednesday, March 19, 2025
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामू प्रमंडललातेहारहेरहंज

लातेहार: अश्लील वीडियो और फोटो बनाकर युवती को ब्लैकमेल करने वाला शिक्षा विभाग का कंप्यूटर ऑपरेटर गिरफ्तार

लातेहार : हेरहंज प्रखंड के शिक्षा विभाग बीआरसी कार्यालय में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत विकास कुमार को पुलिस ने अश्लील वीडियो और फोटो बनाकर युवती को ब्लैकमेल करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

गुमला जिले के चैनपुर थाने में विकास कुमार के खिलाफ एक लड़की ने अश्लील वीडियो और फोटो वायरल करने का मामला दर्ज कराया था। जिसके आलोक में गुमला की चैनपुर पुलिस हेरहंज थाना की मदद से गिरफ्तार कर उसे गुमला ले गयी।

क्या है मामला

गुमला जिले की एक लड़की की फर्जी आईडी बनाकर, उसकी फोटो एडिट कर अश्लील फोटो और वीडियो बनाकर कंप्यूटर ऑपरेटर विकास कुमार वायरल करने की धमकी देते हुए उसे कुछ दिनों से ब्लैकमेल कर रहा था। इस बात से लड़की काफी परेशान थी। इस संबंध में पीड़िता ने गुमला के चैनपुर थाने में विकास कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। चैनपुर थाना पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए हेरहंज थाना प्रभारी शुभम कुमार के सहयोग से उसे गिरफ्तार कर चैनपुर ले गयी। विकास कुमार गया जिले के डुमरिया का रहने वाला है।