Breaking :
||मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने लोकसभा चुनाव में झारखंड का मतदान प्रतिशत बेहतर रहने की जतायी संभावना||पलामू: तेज रफ्तार बोलेरो बाइक सवार को रौंदते हुए पलटा, एक की मौत, महिला समेत छह घायल||लोहरदगा: अनियंत्रित कार पेड़ और ट्रक से टकरायी, दो की मौत, तीन घायल||पलामू लोकसभा: दो उम्मीदवारों ने लिए नाम वापस, अब चुनाव मैदान में नौ प्रत्याशी, चुनाव चिन्ह आवंटित||झारखंड एकेडमिक काउंसिल कल जारी करेगा इंटर का रिजल्ट, यहां देखें||लातेहार: आदर्श आचार संहिता उल्लंघन मामले में कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष पर FIR दर्ज||पलामू: अपराध की योजना बनाते हथियार के साथ दो बदमाश गिरफ्तार||पलामू में हथियार तस्कर गिरोह का एक सदस्य गिरफ्तार, तीन हथियार बरामद, बिहार से करता था हथियारों की तस्करी||भीषण गर्मी और लू के कारण झारखंड में KG से 8वीं तक की कक्षाएं स्थगित, सरकार ने जारी किया आदेश||लातेहार: हेरहंज में तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरायी, दो की मौत
Tuesday, April 30, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामूपलामू प्रमंडल

पलामू: सतबरवा बीडीओ पर दर्ज मारपीट मामले की DDC व SDM ने की जांच, DC को सौंपी जायेगी रिपोर्ट

पलामू : जिले के सतबरवा के बीडीओ राजकिशोर प्रसाद और धावाडीह गांव के बिहारी यादव के बीच उत्पन्न विवाद को देखते हुए पलामू के डीडीसी रवि आनंद और एसडीएम राजेश कुमार साह ने गुरुवार को जांच की।

बिहारी यादव ने 13 अगस्त को सर्वाेदय उच्च विद्यालय के पास डंडे से मारपीट करने का आरोप बीडीओ पर लगाया था, जबकि बीडीओ ने सरकारी काम में बाधा डालने का आरोप लगाते हुए सतबरवा थाने में मामला दर्ज कराया था। इस पर संज्ञान लेते हुए मंत्री बादल पत्रलेख ने पलामू दौरे के दौरान ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम को इसकी जानकारी दी थी।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

पलामू उपायुक्त के निर्देश पर जांच करने पहुंचे उप विकास आयुक्त रवि आनंद ने बताया कि बिहारी यादव ने सतबरवा बीडीओ पर मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाया है। इस दौरान दोनों पक्षों से पूछताछ की गयी। पूछताछ के दौरान कई बातें सामने आयी हैं, जो अब तक सीधे तौर पर स्पष्ट नहीं थीं। जांच रिपोर्ट तैयार कर पलामू के उपायुक्त को सौंपी जायेगी। इस दौरान बिहारी यादव की टूटी उंगली और टूटी कोहनी की मेडिकल रिपोर्ट भी देखी गयी।

पूछताछ के दौरान बीडीओ के कक्ष में प्रखंड उपप्रमुख कामख्या नारायण यादव, भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय पाठक, युगल किशोर राम मौजूद थे।