Breaking :
||पलामू में छह पशु तस्कर गिरफ्तार, चार फरार, 55 मवेशी बरामद||पलामू: राजद नेता तेजस्वी यादव ने केन्द्र की मोदी सरकार पर जमकर बोला हमला||पलामू में दो महिलाओं के साथ दुष्कर्म, हवलदार व प्रभारी पर आरोप||मोदी ने किया झारखंड और बिहार को नक्सलवाद से मुक्त : अमित शाह||किसी के माई के लाल में दम नहीं की आरक्षण को खत्म कर दे : राजनाथ सिंह||झारखंड में 13 मई से खुलेंगे सभी सरकारी व निजी विद्यालय, सरकार ने जारी किया आदेश||रांची में ब्राउन शुगर के मुख्य सप्लायर समेत छह तस्कर गिरफ्तार||रांची में अपराध की योजना बनाते चार बदमाश गिरफ्तार, हथियार बरामद||लातेहार: बालूमाथ में जहरीले जंतु के काटने से महिला की मौत, परिजनों का हाल बेहाल||पीएम मोदी, अमित शाह और राजनाथ सिंह झारखंड में करेंगे चुनावी सभा
Saturday, May 11, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

धोखाधड़ी के मामले में फिल्म एक्ट्रेस अमीषा पटेल ने कोर्ट में किया सरेंडर, मिली जमानत

रांची : फिल्म एक्ट्रेस अमीषा पटेल चेक बाउंस मामले में शनिवार को रांची सिविल कोर्ट में पेश हुईं। अमीषा पटेल ने रांची सिविल कोर्ट के सिविल जज सीनियर डिवीजन डीएन शुक्ला की कोर्ट में सरेंडर किया। अदालत ने 10-10 हजार रुपये के दो जमानती मुचलके पर जमानत दी। अमीषा पटेल सरेंडर करने के लिए चेहरा ढंक कर कोर्ट पहुंचीं।

इसे भी पढ़ें :- झारखंड: समन के बाद कोर्ट में पेश नहीं होने पर फिल्म एक्ट्रेस अमीषा पटेल के खिलाफ वारंट जारी

आपको बता दें कि रांची सिविल कोर्ट से अमीषा पटेल के खिलाफ वारंट जारी हुआ था। चेक बाउंस, धोखाधड़ी और डराने-धमकाने के मामले में झारखंड के फिल्म निर्माता अजय कुमार सिंह की ओर से अमीषा पटेल और उनके बिजनेस पार्टनर कुणाल ग्रूमर के खिलाफ वारंट जारी किया गया था। समन जारी होने पर जब फिल्म अभिनेत्री कोर्ट नहीं पहुंची तो कोर्ट ने वारंट जारी किया था।

क्या है मामला

यह मामला साल 2017 का है। इसमें अजय कुमार सिंह की मुलाकात अमीषा पटेल से हरमू हाउसिंग कॉलोनी में एक कार्यक्रम के दौरान हुई थी। फिल्मों में पैसा लगाने का ऑफर मिला। फिल्म देसी मैजिक बनाने के नाम पर उन्होंने अमीषा पटेल के खाते में ढाई करोड़ रुपये ट्रांसफर किये थे। अजय कुमार सिंह लवली वर्ल्ड एंटरटेनमेंट के मालिक हैं। दोनों पक्षों के बीच समझौते के अनुसार, जब फिल्म जून 2018 में रिलीज़ नहीं हुई, तो अजय ने रिफंड की मांग की। टालमटोल के बाद एक्ट्रेस ने अक्टूबर 2018 में 2.5 करोड़ रुपये और 50 लाख रुपये के दो चेक दिये, जो बाउंस हो गये, जिसके बाद अजय सिंह ने मुकदमा कर दिया था।