Breaking :
||मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने लोकसभा चुनाव में झारखंड का मतदान प्रतिशत बेहतर रहने की जतायी संभावना||पलामू: तेज रफ्तार बोलेरो बाइक सवार को रौंदते हुए पलटा, एक की मौत, महिला समेत छह घायल||लोहरदगा: अनियंत्रित कार पेड़ और ट्रक से टकरायी, दो की मौत, तीन घायल||पलामू लोकसभा: दो उम्मीदवारों ने लिए नाम वापस, अब चुनाव मैदान में नौ प्रत्याशी, चुनाव चिन्ह आवंटित||झारखंड एकेडमिक काउंसिल कल जारी करेगा इंटर का रिजल्ट, यहां देखें||लातेहार: आदर्श आचार संहिता उल्लंघन मामले में कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष पर FIR दर्ज||पलामू: अपराध की योजना बनाते हथियार के साथ दो बदमाश गिरफ्तार||पलामू में हथियार तस्कर गिरोह का एक सदस्य गिरफ्तार, तीन हथियार बरामद, बिहार से करता था हथियारों की तस्करी||भीषण गर्मी और लू के कारण झारखंड में KG से 8वीं तक की कक्षाएं स्थगित, सरकार ने जारी किया आदेश||लातेहार: हेरहंज में तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरायी, दो की मौत
Tuesday, April 30, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडपलामूपलामू प्रमंडल

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिले पलामू जिला के सरकारी कर्मचारी, पुरानी पेंशन योजना लागू करने के लिए जताया आभार

पलामू : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज पलामू जिला के विभिन्न विभागों में कार्यरत सरकारी कर्मियों ने मुलाकात कर पुरानी पेंशन योजना लागू करने के लिए आभार जताया। उन्होंने मुख्यमंत्री से एनपीएस में जमा राशि वापस करने की दिशा में पहल करने का भी आग्रह किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आप सभी के सहयोग से ही हम अपने कार्यों को सही दिशा दे पा रहे हैं। अगर सरकार आपके लिए कार्य कर रही है तो आपका भी दायित्व बनता है कि आप उन लोगों के लिए काम करें, जिन्हें इनकी जरूरत है। उन्होंने कहा कि अभी राज्य में ” आपकी योजना- आपकी सरकार- आपके द्वार” कार्यक्रम चल रहा है।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

सभी पंचायतों में शिविर लगाकर लोगों की समस्याओं का समाधान करने के साथ उन्हें कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ा जा रहा है। इतने वृहत पैमाने पर आयोजित हो रहे इस कार्यक्रम की सफलता में आपका अहम योगदान होगा। गरीबों और जरूरतमंदों तक सरकार की योजनाएं पहुंचे, इसके लिए जरूरी है कि आप पूरी संवेदनशीलता के साथ काम करें। हम सभी मिलकर इस राज्य को एक बेहतर राज्य बना सकते हैं।

इस मौके पर मंत्री बादल और मिथिलेश कुमार ठाकुर भी मौजूद थे।

CM Hemant Soren Palamu Visit