Breaking :
||मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने लोकसभा चुनाव में झारखंड का मतदान प्रतिशत बेहतर रहने की जतायी संभावना||पलामू: तेज रफ्तार बोलेरो बाइक सवार को रौंदते हुए पलटा, एक की मौत, महिला समेत छह घायल||लोहरदगा: अनियंत्रित कार पेड़ और ट्रक से टकरायी, दो की मौत, तीन घायल||पलामू लोकसभा: दो उम्मीदवारों ने लिए नाम वापस, अब चुनाव मैदान में नौ प्रत्याशी, चुनाव चिन्ह आवंटित||झारखंड एकेडमिक काउंसिल कल जारी करेगा इंटर का रिजल्ट, यहां देखें||लातेहार: आदर्श आचार संहिता उल्लंघन मामले में कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष पर FIR दर्ज||पलामू: अपराध की योजना बनाते हथियार के साथ दो बदमाश गिरफ्तार||पलामू में हथियार तस्कर गिरोह का एक सदस्य गिरफ्तार, तीन हथियार बरामद, बिहार से करता था हथियारों की तस्करी||भीषण गर्मी और लू के कारण झारखंड में KG से 8वीं तक की कक्षाएं स्थगित, सरकार ने जारी किया आदेश||लातेहार: हेरहंज में तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरायी, दो की मौत
Tuesday, April 30, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडदक्षिणी छोटानागपुर

गुमला में हथियार के साथ JJMP का उग्रवादी गिरफ्तार

गुमला : जिले में नक्सलियों के खिलाफ अभियान में कुरुमगढ़ पुलिस ने जेजेएमपी उग्रवादी संगठन के उग्रवादी बहुरा मुंडा, ग्राम कुटवां, थाना कुरुमगढ़ को छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के भागलपुर कॉलोनी से गिरफ्तार किया है। उसकी निशानदेही पर कुरुमगढ़ थाना क्षेत्र के सकसरी गांव के महुआ टोंगरी पहाड़ में छिपाकर रखी गयी 315 बोर की एक देशी पिस्तौल और दो कारतूस भी बरामद की गयी।

गुमला में जेजेएमपी उग्रवादी की गिरफ्तारी को लेकर गुरुवार को कुरूमगढ़ थाने में चैनपुर सर्किल इंस्पेक्टर बैजू उरांव ने प्रेस वार्ता में बताया कि पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि जेजेएमपी का सक्रिय उग्रवादी बहुरा मुंडा जशपुर के भागलपुर कॉलोनी में छिपा हुआ है। सूचना पर चैनपुर सर्किल के पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में कुरुमगढ़ थाना और रायडीह थाने की पुलिस ने जशपुर जिले के भागलपुर कॉलोनी में छापेमारी की।

पुलिस की इस कार्रवाई में उग्रवादी बहुरा मुंडा को गिरफ्तार कर लिया गया। सर्किल इंस्पेक्टर ने बताया कि वर्ष 2021 में बहुरा मुंडा ने अपने सुप्रीमो सुकर उरांव की गोली मारकर हत्या कर दी थी। तभी से वह संगठन का हथियार लेकर फरार था। बहुरा मुंडा के खिलाफ घाघरा थाने में एक और कुरुमगढ़ थाने में दो नामजद प्राथमिकी दर्ज है।

इस छापेमारी दल में मुख्य रूप से पुलिस निरीक्षक चैनपुर सर्किल, कुरुमगढ़ थाना प्रभारी नीतीश कुमार, रायडीह थाना प्रभारी अमित कुमार पुअनि, महेश प्रसाद कुशवाहा सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।