Breaking :
||किसी भी हाल में पिछड़ों और दलितों के आरक्षण को छिनने नहीं देंगे: मोदी||इंडी गठबंधन अब वोट जिहाद का ले रहा सहारा : मोदी||लोहरदगा: नाबालिग लड़की के साथ पांच युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, मामला दर्ज||प्रथम JPSC नियुक्ति परीक्षा गड़बड़ी मामले में CBI ने दाखिल किया आरोप पत्र, 37 लोगों को बनाया आरोपी||लातेहार: कल बाधित रहेगी शहर में बिजली आपूर्ति सेवा||झारखंड: चार नाबालिग लड़कों ने युवती के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो बनाकर किया वायरल||6 मई से झारखंड के इन इलाकों में बारिश की संभावना, हीट वेब से मिलेगी राहत||पलामू: हाइवा की चपेट में आने से युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने हाइवा समेत चार वाहनों में लगायी आग||लातेहार: शादी का झांसा देकर विधवा महिला से यौन शोषण करने व पैसे ऐंठने का आरोप, मामला दर्ज||प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे रांची, भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद किया रोड शो
Sunday, May 5, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामू प्रमंडललातेहार

लातेहार: लोहे की रॉड से वार कर वृद्ध की हत्या, बहू के अवैध संबंध का विरोध करने पर हत्या की आशंका

लातेहार : सदर थाना क्षेत्र के गोवा गांव में मंगलवार की अहले सुबह एक बूढ़े व्यक्ति की हत्या कर दी गयी। बूढ़े व्यक्ति की पहचान बिनेश्वर सिंह (65) (गोवा, लातेहार) के रूप में की गयी है। बूढ़े व्यक्ति को लोहे की रॉड से मारकर हत्या की गयी है। उसका शव उसके घर से लगभग 300 मीटर की दूरी पर मैदान से बरामद किया गया है।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

ग्रामीणों ने कहा कि सुबह में शौच के लिए वह अपने घर से निकला था। इस बीच, पहले से ही घात लगाकर बैठे लोगों ने लोहे की रॉड से हमला कर उसकी हत्या कर दी। जब ग्रामीण खेत की ओर गये, तो देखा उसका शव लहूलुहान स्थिति में पड़ा हुआ था। इस घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भींड इकट्ठा हो गयी। इसके बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने सदर थाना पुलिस को घटना जानकारी दी। पुलिस को जैसे ही जानकारी प्राप्त हुई, वह मौके पर पहुंची और कार्रवाई करना शुरू कर दिया। घटनास्थल से घटना में प्रयुक्त रॉड बरामद किया गया है।

गांव में एक चर्चा है कि एक साल पहले एक सड़क दुर्घटना में बिनेश्वर सिंह के बेटे की मृत्यु हो गयी थी। बेटे की मृत्यु के बाद, उनकी बहू का गांव के किसी अन्य व्यक्ति के साथ अवैध संबंध था। बिनेश्वर सिंह बहू के इस अवैध सम्बन्ध का विरोध करता था। बिनेश्वर सिंह की हत्या को इसी कड़ी से जोड़कर देखा जा रहा।

इस मामले में थाना प्रभारी आशुतोष कुमार ने कहा कि घटना की सूचना प्राप्त है। पुलिस आगे की कार्रवाई में लगी हुई है। पुलिस जल्द ही इस हत्याकांड का खुलासा कर आरोपियों को बेनकाब करेगी।

Latehar Latest News Today