Breaking :
||रांची में बर्ड फ्लू, दो डॉक्टर समेत छह संक्रमित, किया गया क्वारंटाइन||गुमला: सिसई थाने का मुंशी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार||गढ़वा: सरकारी आवास में फंदे से लटका मिला विशुनपुरा BDO का शव, मानसिक रूप से थे परेशान||पलामू: माओवादी राजेन्द्र भुइयां समेत दो गिरफ्तार, भरठुआ बंदूक समेत अन्य सामान बरामद||रांची के पूर्व सांसद रामटहल चौधरी ने छोड़ी कांग्रेस, टिकट नहीं मिलने से थे नाराज, 28 मार्च को कांग्रेस में हुए थे शामिल||चाचा के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पायेंगे पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कोर्ट ने खारिज की अंतरिम जमानत याचिका||लातेहार: लोकसभा चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने साझा की जानकारी, कहा…||पलामू: बारातियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलटी, 12 लोग घायल, सड़क निर्माण कंपनी के खिलाफ ग्रामीणों में रोष||पलामू: मजदूरों को ले जा रही पिकअप वैन पलटी, एक की मौत, दस से अधिक घायल, सड़क जाम||झारखंड में हीट वेव को लेकर यलो अलर्ट जारी, 30 अप्रैल तक घर से नहीं निकलने की चेतावनी
Saturday, April 27, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामूपलामू प्रमंडल

पलामू: बस से टकरायी सतबरवा बीडीओ राज किशोर प्रसाद की गाड़ी, बाल-बाल बचे

डाल्टनगंज/प्रतिनिधि

पलामू : जिले के सतबरवा के प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचल पदाधिकारी राज किशोर प्रसाद बुधवार को सड़क हादसे में बाल-बाल बच गये। रांची-डालटनगंज मुख्य मार्ग एनएच 75 पर पोलपोल गांव के समीप दोपहर करीब 12 बजे बस और बीडीओ के टाटा सूमो वाहन में आमने सामने से जोरदार टक्कर हो गयी ।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

बीडीओ सह सीओ सरकारी वाहन टाटा सुमो पर सवार होकर मेदिनीनगर से सतबरवा आ रहे थे जबकि नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) की बस (डब्ल्यू डी 67 भी 0606) पोलपोल में इंजीनियर तथा स्टाफ को कैंप में पहुंचाने के बाद चालक छाया में पार्किंग करने के लिए ले जा रहा था। इसी बीच डालटनगंज की ओर आ रही टाटा सूमो और बस में सामने से भिड़ंत हो गयी।

ग्रामीणों ने बताया कि बीडीओ के चालक की तरफ का अगला हिस्सा बुरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गया है जबकि बस की एक हेड लाइट तथा बीच के हिस्से में आंशिक खरोंच आयी है। प्रखंड सह अंचल कार्यालय बस और टाटा सूमो को ले जाया गया है। बीडीओ सह सीओ राजकिशोर प्रसाद का पदाधिकारियों और कर्मियों ने कुशलक्षेम जाना। बीडीओ ने बताया कि सब ठीक है।

ग्रामीणों ने बताया कि नेशनल हाईवे का निर्माण कर रही सड़क कंपनी के कर्मचारी व अधिकारी नियम-कायदों को ताक पर रख कर काम करा रहे हैं। कार्य के दौरान हर समय धूल उड़ने से सड़क पर अंधेरा रहता है। परियोजना स्थल और आसपास के लोगों द्वारा पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने के मामले में सड़क निर्माण कंपनी कुछ भी कहने से बचती है। बताया गया कि बड़े पैमाने पर बड़े पेड़-पौधों की कटायी की जा रही है, जिससे पर्यावरण पर पड़ रहे प्रतिकूल असर को लेकर ग्रामीणों ने उपायुक्त व एनएचएआई के अधिकारियों से शिकायत करने का निर्णय लिया है।

Palamu Satbarwa Latest News